Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

7 वें वेतन आयोग लागू होने पर भिवंडी मनपा कर्मचारियों ने किया महापौर का गौरव

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारी महंगाई से परेशान भिवंडी मनपा कर्मचारियों को शासन के आदेशानुसार 7 वें वेतन आयोग का लाभ मिलना शुरू हुआ है.7 वां वेतन लागू होने से वेतन में हुई वृद्धि से मनपा कर्मियों ने अपार हर्ष प्रकट करते हुए मनपा महापौर प्रतिभा पाटिल व आयुक्त सुधाकर देशमुख का शाल,श्रीफल,पुष्पगुच्छ प्रदान कर गौरव किया.
          उक्त अवसर पर मनपा सभागृह नेता सुमित पाटील,स्थायी समिति सभापती संजय म्हात्रे, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त दीपक पुजारी, मनपा कर उपायुक्त दीपक झिंगाड आदि का भी कामगार कृति संघर्ष समिति पदाधिकारी घनश्याम गायकवाड, भानुदास भसाले, महेंद्र कुंभारे,श्रीपत तांबे,राजेश जाधव,गौतम शेलार, दीपक राव, राजू चव्हाण,भगवान सालवी, भगवान जाधव,विजय भोईर द्वारा गौरव किया गया.
            सम्मान समारोह अवसर पर कामगार कृति समिति पदाधिकारी महेंद्र कुंभारे ने 7 वां वेतन आयोग का लाभ मिलने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि मनपा महापौर प्रतिभा पाटिल एवं आयुक्त सुधाकर देशमुख के कुशल मार्गदर्शन में मनपा कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल पाया है. भिवंडी मनपा सेवा में कार्यरत तमाम मनपा कर्मचारी मनपा महापौर पाटिल एवं आयुक्त देशमुख के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.

संबंधित पोस्ट

लाक डाउन में बंद धार्मिक स्थलों व शिक्षा संस्थाओं का बिजली बिल माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

ठाणे पूर्व कोपरी की पानी समस्या को लेकर महिलाओं ने मोर्चा निकालकर मनपा के गेट पर फोड़ा मटका 

Aman Samachar

ऐरोली से कटई नाका सड़क निर्माण समय से पूरा कराने के लिए मनपा व एमएमआरडीए की पहल 

Aman Samachar

डेढ़ हजार रूपये की सरकारी मदद लिए 22 मई से रिक्शा चालकों का आन लाईन पंजीकरण शुरू 

Aman Samachar

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मिली एक नई पहचान

Aman Samachar

कोरोना मरीज मिलने वाले क्षेत्र में सूक्ष्म प्रतिबन्ध लागू , शहर में कहीं भी लाक डाउन नहीं 

Aman Samachar
error: Content is protected !!