Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना आर्थिक संकट से रहात देते हुए मनपा ने गणेशोत्सव मंडलों का मंडप किराया किया माफ़

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण के कारण गणेश मंडलों को आर्थिक  संकट का सामना करना पड़ रहा है जिसे देखते हुए सरकार ने सार्वजनिक समारोहों के लिए नागरिकों से बकाया राशि जमा नहीं करने का निर्देश दिया है। ठाणे मनपा ने गणेश मंडलों को राहत देने के लिए मण्डप किराया पूरी तरह माफ कर दिया गया है। महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने इस आशय का निर्णय किया है।
मनपा क्षेत्र में बड़े स्तर पर गणेशोत्सव का विभिन्न सार्वजनिक गणेश मंडलों द्वारा आयोजन किया जाता है।  लेकिन पिछले वर्ष से कोरोना संक्रमण ने सभी क्षेत्रों में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। सार्वजनिक मंडल नागरिकों से सदस्यता राशि एकत्र करके गणेशोत्सव मना रहे हैं।  हालांकि, सरकार के किसी भी नागरिक से चंदा नहीं लेने के निर्देश के चलते मंडलों को गणेशोत्सव के आयोजन में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। गणेशोत्सव की परंपरा को न तोड़ने और सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार गणेशोत्सव मनाने के लिए ठाणे मनपा की आम बैठक में गणेश मंडलों का मंडप किराया माफ करने का निर्णय लिया गया है।  महापौर म्हस्के ने इस निर्णय को सभी नगर सेवकों द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद आज घोषणा की है कि गणेश मंडलों का मंडप किराया माफ किया जाएगा।
महापौर म्हस्के और मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने सभी गणेश मंडलों से समय-समय पर जारी नियमों और निर्देशों का पालन करते हुए मनपा का सहयोग करने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

 पश्चिम बंगाल के छात्रों और नए जमाने के उद्यमियों को उभरती टेक्‍नोलॉजीज पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा

Aman Samachar

अल्लाह मियां का कारखाना’ उपन्यास ने जीता ‘बैंक ऑफ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान 2023’ 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के डिजिटलीकरण की घोषणा की 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मिलिंद सोमन के साथ ग्रीन राइड के दूसरे भाग के लॉन्च की घोषणा की

Aman Samachar

जानवरों को व्यक्तित्व का दर्जा दिलाने की मांग

Aman Samachar

धर्मान्तरण का आरोपी शाहनवाज रायगढ़ जिले से गिरफ्तार , यु पी पुलिस आरोपी को लेकर गाजियाबाद रवाना

Aman Samachar
error: Content is protected !!