Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

तीन वाहन चोर को गिरफ्तार कर पुलिस के गस्तीदल ने चार वाहन किया बरामद

भिवंडी [ युनिस खान ] वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों गिरफ्तार कर पुलिस के गस्ती दल ने दो मोटर सायकिल व दो पिकअप टेम्पो बरामद कर लिया है। फ़िल्मी स्टाइल में एक टेम्पो में दो मोटर सायकिल लादकर चोरों के भागते समय शहर में नाकाबंदी करने के बाद पकड़ने में सफलता मिली है। 
                    मिली जानकारी के अनुसार कोनगाँव पुलिस के उपनिरीक्षक डी पी नागरे रात्रि गस्त पर निकले थे। उसी दौरान कोनगाँव राम मंदिर के निकट एक संदिघ्ध टेम्पो दिखा। पुलिस के जाने तक टेम्पो के पीछे बैठे तीन लोगों में एक उतर कर भाग गया और टेम्पो चालक चालू भागने लगा।  पुलिस ने उसका पीछा करते हुए कंट्रोल रूम की मदद से नाकेबंदी कर दिया।  इसके बाद मुंबई नासिक मार्ग पर रुक्मिणी होटल के पास बैरिकेटिंग कर टेम्पो रोककर चालक समेत तीन आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। पूंछतांछ में टेम्पो में लदी सुजुकी जिक्सर हौंडा युनिकान मोटर सायकिल कोनगाँव की पार्किंग से चोरी करने का खुलासा हुआ।  पिकउप टेम्पो सरवली के बाबासाहेब कम्पाउंड के गेट के पास से चोरी किया था। इसके पहले एक टाटा टेम्पो पिंपलास की जय जलाराम गोदाम के पास से चोरी कर खारेगांव टोलनाका के निकट सड़क किनारे खड़ा किया था।  पुलिस ने अजय महादेव पाटोले [19 ] दापोड़ा , गणेश मुकर चालितर राय [ 20 ] और बिग्नेश जनेश्वर राय [22 ] मानकोली निवासी को गिरफ्तार कर दो मोटर सायकिल व दो टेम्पो बरामद कर लिया है।  चारों वाहनों की कीमत 12 लाख , 10 हजार रूपये बताई गयी है। भिवंडी कोनगाँव पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के का ट्रैलर 13 जनवरी को किया जाएगा रिलीज

Aman Samachar

ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर आन्दोलन कर सर्वदलीय नेताओं ने की यथास्थिति बनाये रखने की मांग 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित “मिलिंद सोमन – यूनिटी रन”

Aman Samachar

एसटी बस हड़ताल से परेशान यात्रियों को आरटीओ ने उपलब्ध करायी निजी बस सेवा

Aman Samachar

वेलुक कातकरी वाडी, तालुका शाहपुर में बाल विवाह रोकने में प्रशासन को मिली सफलता

Aman Samachar

समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और राजनीति में हिस्सेदारी जरुरी – मुकेश साहनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!