Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दो मंजिला घर ढहने से एक व्यक्ति की मृत्यु व छः महिला व पुरुष घायल , दो की स्थिति गंभीर

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी आजमी नगर में दो मंजिले घर का छत और दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है जबकि छः लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को भिवंडी के उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिसमें दो घायलों की स्थिति गंभीर होने से उन्हें कलवा की छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भेज दिया है।

आज शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे भिवंडी प्रभाग समिति क्रमांक 4 आजमी नगर के एक दो मंजिला घर की छत व दीवार अचानक गिर गयी।  इस दुर्घटना में रजाक अंसारी [40] की मृत्यु हो गयी है। जबकि मोहम्मद हसीम शेख [35]  , जुबेदा खातून [55] ,अमीना अंसारी [ 45 ] , रोशन बानो [30 ] , झारा अब्दुल खान [ 12 ] , रोजी फातिमा [14 ] घायल हो गयी है। इसमें दो घायलों का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे गयी है वहीँ दो घायलों का कलवा की शिवाजी महाराज अस्पताल व दो का उपचार भिवंडी उप जिला अस्पताल में उपचार शुरू है।  बताया गया है कि आजमी नगर टीपू सुल्तान चौक इलाके में रहने वाले शब्बीर अंसारी ने घर के अगल बगल गैलरी का निर्माण किया था। मार्केट परिसर में होने के चलते घर के नीचे व आसपास दुकानें हैं। दुर्घटना ग्रस्त घर का कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ जबकि रूम खरीदने व वहां आये लोग ही दुर्घटना में घायल हुए है। मनपा अग्निशमन , आपदा प्रबंधन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इमारत का धोखादायक हिस्सा हटाने की कार्रवाई किया है।  भोइवाड़ा पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्जकर जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

शकुंतलम थिएटर में नाटक कॉफी हाउस में इंतजार का सफल मंचन किया गया

Aman Samachar

एयू एस एफ बी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 44% से बढ़कर हुआ ₹387-करोड़

Aman Samachar

खारघर में अनेक उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं ने किया शिवसेना में प्रवेश

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने अपने ब्रांड एम्बेसडर सान्या मल्होत्रा के साथ बिल्कुल नए फ्रैटिनी कलेक्शन किया लॉन्च

Aman Samachar

 मेट्रो रेल की अंडर ग्राउंड योजना सहित धामनकर नाका फ्लाईओवर नहीं टूटने से परियोजना में विलंब के आसार

Aman Samachar

सूरज सम्राट अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म हमदर्द का पोस्ट प्रोडक्शन समाप्ति पर,फरवरी 2022 में होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!