Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वसई विरार मनपा से 29 गाँव अलग करने संबंधी सुझाव व आपत्ति 25 नवम्बर तक आमंत्रित 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] वसई – विरार मनपा क्षेत्र से 29 गाँव अलग   करने के बारे 25 नवम्बर 2020 तक नागरिकों से लिखित सूचना व आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए कोकण विभागीय आयुक्त ने कहा है। 29 गांवों को मनपा क्षेत्र से अलग करने के मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने उक्त गाँवों के सभी संबंधित व्यक्ति , नागरिक ,स्थानीय जनप्रतिनिधि व संगठन से लिखित सुझाव व आपत्ति मगाने का निर्देश दिया है।

कोकण विभागीय आयुक्त की ओर से कहा गया है कि कोविड 19 के फैलाव को देखते हुए प्रत्यक्ष सुनवाई संभव नहीं है। जिसे देखते हुए वसई विरार मनपा क्षेत्र के व्यक्ति , संस्था , जनप्रतिनिधि से अपनी लिखित सूचना व आपत्ति  दर्ज कराने के लिए प्रयाप्त अवसर देना आवश्यक है। लिखित सूचना व आपत्ति आने के अगला कार्यकरण निर्धारित किया गया है और अधिकारीयों निर्देशित किया गया है। लिखित  सूचना व आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 17 नवम्बर से 24 नवम्बर 2020 दौरान शासकीय अवकाश को छोड़कर निर्धारित की गयी है। 29 गाँवों को वसई विरार मनपा क्षेत्र से अलग करने के बारे में लोग उप विभागीय अधिकारी ,उप विभागीय अधिकारी कार्यालय ,वसई जिला पालघर के समक्ष लिखित रूप में देना है। इसी तरह उपायुक्त [ सामान्य] वसई विरार मनपा ,उपायुक्त कार्यालय , निवासी उपजिलाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय , वसई ,पालघर ,प्रादेशिक उपसंचालक , नगर पालिका ,प्रशासन विभाग कोकण भवन , नवी मुंबई में प्रस्तुत किया।  उक्त कार्यक्रम के अनुसार वसई विरार मनपा से 29 गाँव अलग करने संबंधित इच्छुक व्यक्ति ,संस्था ,जनप्रतिनिधि उपरोक्त स्थानों में कार्यालयीन समय में लिखित सूचना व आपत्ति प्रस्तुत कर  सकते हैं। इस आशय का आवाहन कोकण विभागीय आयुक्त ने आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

अगस्त क्रांति दिवस ‘गो’ के बाद अब ‘गो’ तानाशाही,  कांग्रेस का शंखनाद

Aman Samachar

पड़ोसी के बुरी तरह पिटाई से घायल दो वर्षीय बालक

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत चैनल का संपादक अर्नब गोस्वामी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले गिरफ्तार

Aman Samachar

टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में नागरिक करें सहयोग –सुधाकर देशमुख.

Aman Samachar

जमील शेख हत्याकांड में नजीब मुल्ला ने आरोपों को किया ख़ारिज 

Aman Samachar

महिला विशेष केन्दों पर 305 महिलाओं ने लिया कोरोना टीकाकरण का लाभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!