Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा अतिक्रमण विभाग के लिपिक को निलंबित करना उचित नहीं – संजय घाडीगावकर

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा सहायक आयुक्त पर फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए हमला मामले में अतिक्रमण विभाग के लिपिक विवेक विश्वनाथ महाडिक को मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  इस कार्रवाई पर पूर्व नगर सेवक व कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

                      मनपा मुख्यालय अतिक्रमण विभाग में लिपिक महाडिक को निलंबित कर दिया गया है।  मनपा आयुक्त डा शर्मा ने अपने आदेश में कहा है कि निलंबन के दौरान वह कोई निजी नौकरी या व्यवसाय नहीं कर सकते यदि ऐसा किया तो उन्हें मिलने वाली सुविधाएँ समाप्त हो सकती है।  मनपा की सहायक आयुक्त कल्पिता पिंपले के ऊपर फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हमला हुआ जिनका अस्पताल में उपचार शुरू है।  आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है वहीँ मनपा ने फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चल रखा है। शहर के विविध राजनितिक दल के नेता व प्रतिनिधि सहायक आयुक्त पिंपले के प्रति सहनिभुती व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके है। अब मनपा प्रशासन की गाज उसके एक लिपिक पर गिरी है।  ऐसे में पूर्व नगर सेवक व कांग्रेस नेता घाडीगावकर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अनधिकृत फेरीवाले व अतिक्रमण के लिए एक सामान्य लिपिक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।  कार्रवाई बड़े और जिम्मेदार अधिकारीयों पर होना चाहिए।  उन्होंने कहा है की अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले , सचिन बोरसे ,  महेश आहेर , सागर सालुंखे , अनुराधा बाबर को आज ही निलंबित करो। एक गरीब लिपिक को बलि का बकरा बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा है कि मनपा आयुक्त जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई का साहस दिखाएँ।

संबंधित पोस्ट

मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने सेवा दिन मानते हुए जरुरतमंदो को किया राशन वितरित 

Aman Samachar

शहर में कानून व सुव्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी –  योगेश चव्हाण

Aman Samachar

समाजसेवा के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा सेवारत्न पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

पार्टनर बनें, ड्राइवर नहीं’, नमो सहकार टैक्सी स्कीम से ड्राइवरों को मालिकाना हक – एड निरंजन डावखरे

Aman Samachar

हज के इच्छुक 52 हजार लोगों का सपना अधूरा, आला अधिकारियों की मिली भगत से 260 करोड़ का घोटाला

Aman Samachar

बिछड़े बच्चों के लिए कार्य करने वाले समतोल फ़ौंडेशन की पुस्तक का पुलिस आयुक्त के हाथो विमोचन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!