Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कोहिनूर ग्रुप ने अपने मेगा सितंबर महीने में 7 नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पुणे में रियल एस्टेट के सबसे बड़े समूह, कोहिनूर ग्रुप ने आज अपने मेगा सितंबर महीने के लॉन्च की घोषणा की, और इसके तहत समूह द्वारा पुणे शहर में अपनी मौजूदा आवासीय परियोजनाओं में 7 अलग-अलग स्थानों पर 5 नई परियोजनाओं तथा 2 नए टावर्स के निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा। प्रीमियम से लेकर लक्जरी आवासीय खंड की जरूरतों को पूरा करने वाली सभी 7 परियोजनाओं का निर्माण पुणे के सबसे बेहतरीन स्थानों पर किया जाएगा।

          कोहिनूर ग्रुप ने पुणे के माइक्रो मार्केट/ उपनगरीय इलाकों में लगातार सफलता प्राप्त करते हुए, इस शहर में खुद को अपने सभी भागीदारों, ग्राहकों और चैनल पार्टनर्स के बीच सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा ब्रांडों में से एक के रूप में स्थापित किया है। इस साल की शुरुआत में, पिंपरी-चिंचवड़ में ग्रेड ‘ए’ श्रेणी के पहले कमर्शियल प्रोजेक्ट के शुभारंभ के साथ ब्रांड ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। इन नई परियोजनाओं से पुणे बाजार में, खास तौर पर रेजिडेंशियल सेगमेंट में कंपनी की बाजार में स्थिति को और मजबूती मिलेगी। पुणे शहर के भीतर माइक्रो-मार्केट में सभी सात नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है, और ये सभी परियोजनाएं रणनीतिक रूप से स्कूल, अस्पताल, खुदरा बाजार तथा आवासीय स्थानों जैसी बुनियादी सुविधाओं के नजदीक स्थित हैं।

         समूह की इस महत्वपूर्ण प्रगति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री विनीत गोयल, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, कोहिनूर ग्रुप, ने कहा- “इस मेगा सितंबर लॉन्च ड्राइव के साथ अपने बेमिसाल पोर्टफोलियो के तहत पुणे में इन नई परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए हमें बेहद उत्साह का अनुभव हो रहा है। यह मेगा लॉन्च पुणे के आवासीय बाजार में अपने वर्चस्व की स्थिति को और मजबूती देने की हमारी रणनीति के अनुरूप है। महामारी और लॉकडाउन की चुनौतियों के बावजूद मौजूदा प्रगति से हमें बेहद खुशी हो रही है, और समग्र रूप से हमने अपने व्यवसाय के शानदार विकास को बरकरार रखा है। अपने ग्राहकों के खंड को अच्छी तरह समझने के अपने स्पष्ट दृष्टिकोण, और रियल एस्टेट के परिवेश की उम्मीदों के अनुरूप योजनाओं के शुभारंभ की वजह से ही हम बेहतर रिटर्न देने वाले व्यवसाय के विकास के अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम हो पाए हैं। अपने ब्रांड की सशक्त पहचान और परियोजनाओं को पूरा करने की जबरदस्त क्षमताओं को देखते हुए, बड़ी संख्या में भू-स्वामी और डेवलपर्स हमारे साथ निष्पक्ष शर्तों पर जुड़ने के इच्छुक हैं, और यह स्थिति हमारे सभी निवेशकों और हितधारकों के लिए बेहद फायदेमंद है।”

संबंधित पोस्ट

   बॉब फाइनेंशियल और भारतीय नौसेना ने साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विभिन्न अवधि के लिए रिटेल सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में 125 आधार अंकों तक की वृद्धि 

Aman Samachar

हिंदी फिल्म इश्क़ बनारस का मुहूर्त हुआ सम्पन्न

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में टेम्पो चालक व क्लीनर की दर्दनाक मौत 

Aman Samachar

कलवा के विकास कार्यों के श्रेय लेने के लिए शिवसेना और राकांपा आमने सामने 

Aman Samachar

महुआ फूलों से बने पौष्टिक लड्डू, बिस्कुट स्कूल के पोषण आहार में शामिल  करें –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!