Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वृक्षारोपड़ कर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस

ठाणे [ युनिस खान ] वृक्ष लगाओ ,जीवन बचाओ के मुहिम की तहत शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 168 वां पौधारोपण किया गया। दोनों संथाओं के माध्यम से मुहीम के संचालक विनय कुमार सिंह पर्यावरण संवार्शन व संरक्षण के लिए वृक्षा रोपड़ व पोषण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
                ठाणे के उपवन तलाव स्थित पालयदेवी मंदिर परिसर पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेकर की प्रमुख उपस्थिति में वृक्षा रोपड़ किया गया। इस अवसर पर संस्कार क्लासेस, श्री विभूति प्रकाशानंद विद्यालय, सेवन आइल्स इंटरनेशनल स्कूल, मजिदुन हाईस्कूल के शिक्षकगण , मनीषा सुरजीत सिंह ,श्रीमती शारदा राजभर, लक्ष्मी कनौजिया , सतीश गुप्ता , जगदीश देवरे, श्रीमती राजकुमारी गुप्ता , श्रीमती नीलम यादव, कु श्वेता सिंह , कु शिक्षा यादव, कु पूजा राजभर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान व संस्था का शपथ लेकर किया गया। अंत में संस्था के सभी बच्चों ने विनय सिंह के लिए गुरुमंत्र बोलकर अपनी कृत्यागता व्यक्त की।
             वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेक ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा और उन्हें कार्यक्रम में बुलाने के लिए कार्यक्रम की संचालक लक्ष्मी मौर्या का आभार व्यक्त किया। रुद्र व शिवशांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने आज अभियान से जुड़े सभी शिक्षकगण व संस्था के बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक समय में रोज एक से एक परिवर्तन हो रहे हैं।  हम सभी अपने विद्यार्थी जीवन को ना भूल कर निरंतर सीखते रहना चाहिए व अपने आप को हमेशा अपडेट रखना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा (ठाणे शहर) उपाध्यक्षा श्रीमती मनीषा सिंह ने सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व सभी को इसी तरह पर्यावरण के हित में कार्य करते रहने के लिए  कहा।  इस अवसर पर  धर्मेंद्र उपाध्याय , रंजीत सिंह , मिलिंद कुलकर्णी , गोपाल ठाकुर, अवि सिंह, प्रशांत दलई, सिद्धार्थ कांबले, सूरज राजभर, सुधांशु बिसोई, रोहित सिंह, आजाद शर्मा व शिवशांति परिवार के लोगो ने श्रमदान दिया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या ने किया।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने ‘अग्निवीरों’ के लिए भारतीय सेना के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर 

Aman Samachar

 ब्लू डार्ट ने क्यू4 और वर्षांत के सकारात्मक नतीजे दिखाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया

Aman Samachar

स्वच्छ अभिनव प्रौद्योगिकी चुनौती” में रामराव आदिक संस्थान, नेरुल प्रथम  

Aman Samachar

सिडबी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की तरलता सुविधा के माध्यम से कम रेटिंग

Aman Samachar

 कालेज देखो ने अभिनव उपाध्याय को चीफ मार्केटिंग ऑफिसर किया नियुक्त 

Aman Samachar

लेखक व निर्माता विशाल सम्राट की मुहिम यूपीवुड भारत में एक नई फिल्म इंडस्ट्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!