Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए नगर सेवक ने अपने खर्च से लगाये सीसीटीवी कैमरे 

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर के न्यू प्रभात नगर और गावदेवी मैदान के पास की इमारतों में भाजपा नगर सेवक संजय वाघुले नेअपने खर्चे पर सीसीटीवी लगवाए हैं.  इस कार्य के लिए क्षेत्र के नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया है।
        ठाणे रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर गावदेवी मैदान के पास न्यू प्रभात नगर में भी सैकड़ों घर हैं। रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण इस क्षेत्र में रोजाना हजारों की संख्या में अजनबी आते हैं।  इनमें से कुछ असामाजिक तत्वों से  नागरिकों को असुरक्षा के साथ-साथ चोरी का भी भय रहता है।  इस क्षेत्र में चोरी की कुछ घटनाएं भी हुई हैं।  इसलिए नागरिकों ने भाजपा के वरिष्ठ नगर सेवक संजय वाघुले से सीसीटीवी लगाने का अनुरोध किया था।  इस कार्य के लिए मनपा से फंड मिलने में बहुत देर हो जाती।  इसलिए वाघुले ने अपने खर्चे पर सीसीटीवी नेटवर्क लगाने का फैसला किया।  इस कार्य में कु.  वृषाली वाघुले ने नागरिकों से चर्चा कर सीसीटीवी लगाने की योजना तैयार की।  उसके बाद आनंदवन सोसाइटी में न्यू प्रभात नगर, ए 1, ए 2, ए 3, ए 4 और ए 5, गणेश टावर, निर्मलाधाम सोसायटी, विघ्नहर्ता सोसायटी, सुन्नी सिमेट्री रोड में सीसीटीवी लगाया गया।   संजय वाघुले और कु. वृषाली वाघुले ने सीसीटीवी का उद्घाटन  किया।  इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी प्रशांत कलांबाटे, अजय सिंह, ज्ञानदीप जाधव, योगेश बाबरे, नितेश तेली, शिल्पा उटेकर, प्रथमेश कदम, अपूर्व कदव आदि मौजूद थे।  इस अवसर पर गिरीश कदव, संतोष दैतकर, हेमंत नारंगीकर, रवींद्र नवगी, परेश कालेकर, महमूद पठान, विवेक गुप्ता, नामदेव ठम्के, विजय गुप्ता, द्वारकानाथ अम्ब्रे जैसे स्थानीय निवासी उपस्थित थे और उन्होंने नगर सेवक संजय वाघुले को धन्यवाद दिया।

संबंधित पोस्ट

केकेआर डीकार्बनीकरण प्लेटफॉर्म सेरेंटिका रिन्‍यूएबल्‍स में 400 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा 

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

 म्हाडा कोंकण -2025  के 5354 घरों की लाटरी का उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया उदघाटन

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस ने नई सुविधाओं और अधिक लाभों के साथ हाईफ़्लायर बिजनेस ट्रैवल प्रोग्राम की शुरुआत

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश में समाज के लोगों की हर संभव मदद करेंगे – रामभुआल निषाद 

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 38 प्राथमिक विद्यालय अनधिकृत घोषित – शिक्षा अधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!