Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दो करोड़ रूपये के प्रतिबंधित गुटका , पान मशाला के साथ तीन गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] अन्न व औषधि प्रशासन के अधिकारीयों और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में भिवंडी से प्रतिबंधित गुटका व पान मशाला से भरे चार टेम्पो व एक कंटेनर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  जब्त प्रतबंधित गुटका , पान मशाला , सुगन्धित सुपारी व तम्बाखू की किमत 2 करोड़ ,1 लाख २३ हजार रुपये बताई गयी है।

            ठाणे शहर पुलुस की अपराध शाखा को भिवंडी के अँजुरफाटा , कामन रोड पर प्रतिबंधित गुटका व पान मशाला लाने की गुप्त सूचना मिली। जिसके आधार पर शहर अपराध शाखा और भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा की मदद से अन्न व औषधि प्रशासन के अधिकारीयों की उपस्थिति में टाटा टेम्पो क्रमांक एमएच 04 / jk 3802 , एमएच 04 / kf 1590 , एमएच 04 / एचवाय 7884 , एमएच 04 / ju 5202 की तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित गुटका , पान मशाला , सुगन्धित सुपारी व तम्बाखू मिला।  इसके बाद पुलिस दल ने हुब्हम इंडस्ट्रियल पार्क गोदाम की तलाशी लिया।  गोदाम के पास खड़े कंटेनर क्रमांक rj 32 – gc 0909 में गुटका , पान मशाला भरा मिला।  पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई अपराध शाखा की संपत्ति विभाग के सहायक आयुक्त दिनकर मोहिते के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक मिलिंद पिंगले भिवंडी अपराध शाखा के सहायक निरीक्षक होनराव के दस्ते ने कार्रवाई किया है।

संबंधित पोस्ट

Aman Samachar

अपना दवाखाना की जाँच कराने की भाजपा ने मनपा आयुक्त से की मांग 

Aman Samachar

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए शहर में धुंआ व दवाओं का छिड़काव

Aman Samachar

भिवंडी की महिला सेक्सवर्करों ने शुरू किया वेस्ट का बेस्ट व्यवसाय , अतिरिक्त जिलाधिकारी के हाथो शुभारम्भ

Aman Samachar

गुडवर्कर ने अमित जैन को अपना चीफ एक्झीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया

Aman Samachar

चार्टर एकाउंटेंट की आयपीसी परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली जरीन खान का विरोधी पक्षनेता ने किया सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!