Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गंगासागर पुत्र असोसिएशन ने राम तीरथ मल्लाह को दी श्रद्धांजलि

ठाणे [ युनिस खान ] गंगासागर पुत्र असोसिएशन के सक्रीय सदस्य रहे राम तीरथ मल्लाह के निधन के बाद संस्था की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके सहयोग को याद किया गया। संस्था के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद ने कहा कि उन्होंने गाँव से आये करीब 100 लोगों को रोजी रोजगार में मदद किया है।

संस्था से जुड़े राम तीरथ मल्लाह का पिछले दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया। इसके बाद गंगासागर पुत्र असोसिएशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  जिसमें संस्था के उपाध्यक्ष राममहेश निषाद , कोषाध्यक्ष राम आधार सहानी , उप कोषाध्यक्ष सुनील कुमार निषाद , अर्जुन निषाद ,  ढूनमुनलाल मल्लाह , कुबेर सहानी , लौहर हरिद्वार सहानी ,दीपचंद निषाद ,द्वारका सहानी ,गणेश निषाद ,रामआसरे निषाद , सचिन सहानी ,यादव समाज ठाणे के अध्यक्ष जितेन्द्र यादव ,रामहित यादव , विनय कुमार सिंह ,रमेशचन्द्र निषाद , संस्था के सलाहकार रामजीत निषाद , परमानंद निषाद ,अभिषेक निषाद आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।  राम प्रकाश निषाद ने बताया कि स्वर्गीय राम तीरथ निषाद ने गोरखपुर , बस्ती , संत कबीर नगर जिले के लोगों को फर्नीचर के क्षेत्र में करीब सौ लोगों को काम धंधे में लगाया।  उन्होंने समाज के लिए गंगासागर पुत्र असोसिएशन के साथ जुड़कर अपना सहयोग दिया।  आज वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके कार्य और सहयोग हमेशा याद किये जायेगे।

संबंधित पोस्ट

मनपा की नौ प्रभाग समितियों के चेयरमैन की पीठासीन अधिकारी व जिलाधिकारी ने की घोषणा

Aman Samachar

गरीबों व मजदूरों को भाजपा ने वितरित किया खाद्यान्न सामग्री  

Aman Samachar

सिम्फनी ई-शॉप पर उपलब्ध सिम्फनी एयर कूलर्स के कूलेस्ट ऑफर्स के साथ इस गर्मी को दीजिए मात

Aman Samachar

ब्रम्हांड इलाके की पानी समस्या सुलझाने का महापौर ने दिया आधिकारियों को आदेश 

Aman Samachar

फ्रीडम फॉर आल, पशु अधिकारों के लिए जुहू में अनोखा अभियान

Aman Samachar

गीता जयंती समारोह में बच्चों का उत्साहपूर्वक श्लोकोंच्चारण व वेद और उपनिषदों से कथाएं पुस्तक का अनावरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!