Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सुमन अग्रवाल का सामाजिक कार्य प्रशंसनीय – नाना पटोले 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] प्रसिद्ध समाजसेविका एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्या श्रीमती सुमन अग्रवाल का परोपकारी  कार्यों मैं योगदान काफी प्रशंसनीय है और ऐसे ही कार्यों के जरिए हमेशा समाज का उत्थान हुआ करता है ‘, यह कहना है महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक नाना पटोले के। वे इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन व्दारा नरिमन पॉइंट परिसर में नवनिर्मित भव्य प्याऊ के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। संस्था की अध्यक्षा सुमन आर अग्रवाल की माताजी श्रीमती गीतादेवी बंसीधर अग्रवाल की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके स्मरणार्थ बनवाई गई इस सुंदर प्याऊ का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नाना पटोले के करकमलों व्दारा संपन्न हुआ।
            इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व गणेशजी की मूर्ति प्रदान कर तथा राजस्थानी साफा पहनाकर का स्वागत किया। समारोह के आरंभ में सुमन अग्रवाल ने प्रस्तावना रखते हुए संस्था की विविध गतिविधियों की जानकारी दी और यह भी बताया कि नरिमन पॉइंट परिसर में बेस्ट के बस स्टॉप सहित काफी कार्यालय हैं, जहां आने-जाने वाले आम नागरिक, टैक्सी ड्राइवर,सिक्युरिटी गार्ड व अन्य लोगों को निशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकने के उद्देश्य से प्याऊ की यह सुविधा शुरू की गयी है।
        समारोह में सुप्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट सुनील पाटोदिया, भवन निर्माता किशोर खाबिया, हिंदुस्तान चेंबर ऑफ  कॉमर्स के संरक्षक सदस्य डॉ. उत्तम जैन, रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ राजेंद्र अग्रवाल, एनएसयूआई के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव संदीप पांडे, विनर बिंद्रा, अजय अग्रवाल, भिवंडी बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कुमावत, रामप्रकाश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, एमपीआईएल के कैलाश गोयल ,महेश अग्रवाल ,विनीता पटोदिया, बबिता मित्तल, दीपक गुप्ता, वीरेंद्र मित्तल, सीमा पारीक, संतोष आडुकिया ,उषा पित्ती,रंजना गुप्ता, किशन बिश्नोई समेत कई मान्यवर उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में सरकार ग्रुप के पवन गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Aman Samachar

अपना दवाखाना में शुरू टीकाकरण केंद्र का दौराकर नगर विकास मंत्री ने की मनपा की सराहना

Aman Samachar

प्रिंसिपल ज़ियाउर्रहमान अंसारी आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

पालघर जिले की अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट के लिए 3 करोड़ 20 लाख रूपये की निधि मंजूर

Aman Samachar

18 अप्रैल को महिलाओं की बैठक और तृतीय पंथी मतदाताओं को पहचान पत्र का वितरण

Aman Samachar

मायोपिया से पीड़ित लोगों में ग्लूकोमा होने का ख़तरा तीन गुना अधिक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!