Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने वित्त-वर्ष 22 की दूसरी तिमाही के लिए नवीनतम वित्तीय परिणामों की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई के लक्ज़री रियल एस्टेट डेवलपर, सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने वित्त-वर्ष 22 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।

          करोड़ रुपये
संचालन संबंधी आंकड़े दूसरी तिमाही वित्त–वर्ष 22 पहली तिमाही वित्त–वर्ष 22 तिमाही–दर–तिमाही% दूसरी तिमाही वित्त–वर्ष 21 साल–दर–साल %
प्री–सेल्स 272 176 55% 200 36%
कलेक्शन 207 172 20% 141 47%

वित्त-वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में, कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही के द्वारा अपने कारोबार के संचालन की शानदार गति को बरकरार रखा है। कलेक्शन की उच्च क्षमता के साथ-साथ प्री-सेल्स और कलेक्शन में जबरदस्त वृद्धि देखी गई। कंपनी ने अपने मौजूदा पोर्टफोलियो को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया है साथ ही कंपनी की आंतरिक विकास की क्षमता भी जबरदस्त रही है, और इन्हीं वजहों से नकदी प्रवाह में निरंतर वृद्धि को बरकरार रखने में मदद मिली है। MMR क्षेत्र में कीमतों की विविधतापूर्ण श्रेणी वाली परियोजनाओं के साथ, कंपनी नई परियोजनाओं के शुभारंभ के अलावा रेडी-टू-मूव-इन इन्वेंट्री के बलबूते पर प्री-सेल्स में जबरदस्त वृद्धि को बरकरार रखने के प्रति आश्वस्त है।

        वित्त-वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में, कंपनी ने अमर डाई केम लिमिटेड के साथ मिलकर शाहद (कल्याण) में मूल्य-अभिवृद्धि वाली एक संयुक्त विकास योजना की भी घोषणा की। लगभग 10 मिलियन वर्ग-फुट के संभावित विकास के साथ 50 एकड़ की इस परियोजना से, आने वाले 7-8 सालों के दौरान लगभग 9,000 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। इससे कंपनी के नकदी प्रवाह तथा बैलेंस शीट को और मजबूती मिलेगी।

         सनटेक आवासीय क्षेत्र में बाजार के समेकन के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक रहा है, जिससे कंपनी बेहतरीन रिटर्न के अवसरों के साथ अपने बिजनेस पोर्टफोलियो के विस्तार में सक्षम हुई है। पिछले 18 महीनों में, सनटेक ने वसई, वासिंद, बोरीवली और शाहद (कल्याण) में 4 परियोजनाओं का अधिग्रहण किया है, और इस तरह सनटेक के पोर्टफोलियो का कुल आकार 18 मिलियन वर्ग फुट हो गया है। इसके अलावा, कंपनी को अपनी ब्रांड फ्रैंचाइज़ी और प्रबंधन में विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए विकास की नई संभावनाओं का पता लगाने और इस तरह समग्र बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने की उम्मीद है।

संबंधित पोस्ट

बांद्रा के 48 परिवारों का जल्द ही होगा पुनर्वास 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा के विशेष कार्यों की मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव ने की सराहना

Aman Samachar

मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का वेतन देने की शीघ्र कार्यवाही की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

राबोडी इमारत दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर मनपा उचित पुनर्वास करे – संजय केलकर 

Aman Samachar

निजीकरण के खिलाफ 72 घंटे के अनिश्चित कालीन हड़ताल की विद्युत कर्मचारी संगठनों ने दी चेतावनी 

Aman Samachar

2050 तक भारत में 14 मिलियन लोगों के मनोभ्रंश से पीड़ित होने की संभावना – डॉ. कुमावत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!