Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा शहर अध्यक्ष के जन्म दिन पर रक्तदान व आरोग्य शिविर का लोगों ने लिया लाभ 

भिवंडी [ युनिस खान ] भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 10 वीं व 12 वीं के बाद अवसर तलाशने के लिए मार्गदर्शन किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते उन्होंने जन्मदिन पर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित न कर विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन शिविर , आरोग्य शिविर , रक्तदान शिविर , महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
          स्वाभिमान सेवा संस्था और भाजपा शिक्षक आघाड़ी द्वारा ओसवाल हॉल में 10वीं और 12 वीं के बाद क्या करें ।इस विषय पर  छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक शैक्षिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जिसका लाभ सैकड़ों छात्रों और उनके माता-पिता ने उठाया। भविष्य में अपने बच्चों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए पर्याप्त ज्ञान प्राप्त किया। इसके अलावा राजेश शेट्टी फैन क्लब की ओर से जैन मंदिर कमला होटल, बीजेपी साउथ मंडल द्वारा गणेश सिनेमा, पद्मनगर, बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा ग्लोबल स्कूल स्थित इन तीनों स्थानों पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन , इसी तरह भाजपा युवा मोर्चा द्वारा  नज़राना कम्पाउन्ड देवजी नगर और शान्ती नगर स्थित गोविन्द नगर इन तीनों स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन , दो स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीकाकरण शिविर के साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,  जरूरतमंद महिलाओं के लिए सिलाई मशीन का वितरण, साड़ियों का वितरण, चालू वित्तीय वर्ष के लिए 52 छात्रों को वित्तीय सहायता  इस तरह विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  वहीं संतोष शेट्टी के जनसंपर्क कार्यालय पर पहुंच कर भाजपा के कई पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने संतोष एम शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी और शील-मुंब्रा-कलवा उपभोक्ता टोरेंट पावर द्वारा सर्वेक्षण की अफवाह पर विश्वास न करें

Aman Samachar

 पहली बार 21 से 24 अक्टोबर के बीच ठाणे महापौर वर्षा मैराथन का वर्चुअली आयोजन 

Aman Samachar

 मेट्रो रेल की अंडर ग्राउंड योजना सहित धामनकर नाका फ्लाईओवर नहीं टूटने से परियोजना में विलंब के आसार

Aman Samachar

1 मार्च को होगी रिलीज फिल्म संदेह – प्रदीप श्रीवास्तव

Aman Samachar

 आवासीय मकानों के औसत किराये में तिमाही दर 4.9% की वृद्धि के साथ किराया बाज़ार बढ़ रहा – मैजिकब्रिक्स

Aman Samachar

मेडिका ऑन्कोलॉजी ने उम्मीद के साथ कैंसर से लड़ने के लिए वॉकथॉन का किया आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!