Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिसंबर के अंततक 100 फीसदी संपत्ति कर व पानी बिल वसूली का लक्ष्य पूरा करें – अतिरिक्त आयुक्त 

ठाणे [ युनिस खान ] दिसंबर के अंततक 100 फीसदी संपत्ति कर व पानी बिल वसूली करने का निर्देश मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवड़े ने सभी सहायक आयुक्तों और कर निरीक्षकों को दिया है।  संपत्ति कर और पानी बिल वसूली की कार्यवाही तेज करने की सख्त निर्देश दिया है। 

इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित प्रभाग में विशेष वसूली अभियान चलाने और समय रहते सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आज नरेन्द्र बल्लाल हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में बोलते हुए हेरवाडे ने संपत्ति कर और पानी बिल के संग्रहण की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिसंबर के अंत तक शत-प्रतिशत वसूली की योजना बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
आज संपत्ति कर के रूप में अनुमानित 355.46 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।  वसूली निर्धारित लक्ष्य के 48 प्रतिशत से अधिक है। लगभग 5.47 लाख संपत्ति कर भुगतान का बिल वितरण किया गया है। मनपा के 176 प्रखंडों में सभी नागरिकों को संपत्ति कर भुगतान के लिए प्रभाग समिति स्तर पर विशेष वसूली अभियान चलाने के निर्देश अतिरिक्त आयुक्त हेरवडे ने सभी अधिकारियों को दिया है।
इसी प्रकार प्रखंडवार बकाया की सूची तैयार करते हुए उनसे वसूली को प्राथमिकता देने का गुर अतिरिक्त आयुक्त हेरवाडे ने अधिकारीयों को समझाया है। बैठक में मौजूदा संपत्तियों की वसूली के साथ ही नई संपत्तियों पर कर लगाने और संबंधित कर निरीक्षक को प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया।  साथ ही अप्रवासी किराए पर उपयोग बदलने या टैक्स लगाने के निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

सिडबी के सीएमडी ने लद्दाख में संभावित विकास पहलों पर चर्चा करने के लिए उप राज्यपाल माथुर से की मुलाकात 

Aman Samachar

महाआवास योजना के माध्यम से जिले में जरूरतमंदों को मिले गुणवत्तापूर्ण घर –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

न बैंड बाजा न शहनाई बगैर दहेज की शादी सम्पन्न

Aman Samachar

298 किलो प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 1 लाख 18 हजार रुपये जुर्माना 

Aman Samachar

रिकोह एशिया पैसिफिक ने मिनोशा इंडिया लिमिटेड को भारत में रणनीतिक साझीदार नियुक्‍त करने की घोषणा की

Aman Samachar

चार्टर एकाउंटेंट की आयपीसी परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली जरीन खान का विरोधी पक्षनेता ने किया सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!