Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दो दिन में शहर के 29 हजार 352 नागरिकों का टीकाकरण – महापौर

ठाणे [ युनिस खान ] हर घर दस्तक अभियान के तहत महापौर नरेश म्हस्के ने आनंद नगर, ठाणे पूर्व में केदारेश्वर नगर क्षेत्र के नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अभी तक जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है वे अपना टीकाकरण शीघ्र करालें। बुधवार शाम तक कुल 14,100 नागरिकों का टीकाकरण किया गया।
           यह व्यापक अभियान 9 नवंबर से चलाया जा रहा है और यह अभियान पूरे ठाणे मनपा  क्षेत्र में चल रहा है।  अभियान के पहले दिन 14,752 लोगों को टीका लगाया गया और दूसरे दिन 14,600 लोगों को टीका लगाया गया। अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 29,352 लोगों को टीका लगाया गया है।  170 टीमों के माध्यम से मनपा क्षेत्र के नागरिकों का टीकाकरण करने के लिए घर घर भ्रमण किया जा रहा है।  दौरे के दौरान मनपा की स्वास्थ्य टीम नागरिकों के टीकाकरण के प्रमाण पत्र की जांच कर रही है। जिन नागरिकों को इस जांच में टीका नहीं लगाया गया है, उन्हें तत्काल टीका लगाया जा रहा है।  इस अभियान में महापौर म्हस्के स्वयं स्वास्थ्य टीमों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। महापौर म्हस्के ने कहा कि यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा और इसका लक्ष्य पहली खुराक के टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूरा करना है। 

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री सहायता कोष में एमएलसी डावखरे में दिया चेक 

Aman Samachar

2021 में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त सुरज शुक्ला

Aman Samachar

ड्रोन डेस्टिनेशन ने ‘डेंट्सू क्रिएटिव पीआर’ को अपनी पीआर एजेंसी किया नियुक्त 

Aman Samachar

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने क्रेडिट को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए शुरू किया कैंपेन

Aman Samachar

उपवन परिसर की रूद्र प्रतिष्ठान एवं जय फाउंडेशन की ओर से गयी सफाई 

Aman Samachar

रेनो क्विड साल का सबसे शानदार प्री-ओन्ड स्मॉल हैचबैक घोषित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!