Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में 15 से 25 नवंबर तक क्षय रोग अनुसंधान और जागरूकता अभियान –  डा गीता काकड़े

ठाणे [ युनिस खान ] स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग की समस्या को दूर करने के लिए 15 नवंबर 2021 से 25 नवंबर के दौरान सक्रिय क्षय रोग अनुसंधान अभियान का प्रथम चरण ठाणे जिले के ग्रामीण शुरू किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डा गीता काकड़े ने दिया है।
इस अभियान के तहत ठाणे जिले में कुल 140 सर्वेक्षण दल, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा सेविकाओं और गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों के समूह घर घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य की जांच करेंगे।  टीबी पर पूरी जानकारी और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा।  इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 2,72,670 की आबादी का सर्वेक्षण किया जाएगा।  ऐसे मरीजों के संक्रमित पाए जाने पर उनका तत्काल नि:शुल्क जांच व इलाज शुरू किया जाएगा।  साथ ही शासकीय निक्षय पोषण योजना के तहत इन मरीजों को इलाज पूरा होने तक 500 रुपये प्रति माह का लाभ दिया जाएगा। यह जानकारी डा काकड़े ने दिया है। डा काकड़े ने लोगों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और टीबी अनुसंधान और जागरूकता अभियान की सफलता के लिए सहयोग करने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में जुआ मटका खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार 

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन और प्रौद्योगिकी कंपनी,‘एका’ का प्रक्षेपण

Aman Samachar

हाथ धोने की आदत को जीवन पद्धति के रूप स्वीकार कर लें –  एड. यशोमती ठाकुर 

Aman Samachar

विंज़ो बना एमसेवा पर आने वाला भारत का पहला इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्‍ट प्‍लेटफॉर्म  

Aman Samachar

मनपा सभागृह नेता बने भाजपा नगर सेवक सुमित पाटील को जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

Aman Samachar

सिडबी के नए उप प्रबंध निदेशक के तौर पर श्री सुदत्त मंडल ने प्रभार ग्रहण किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!