Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ गृहनिर्माण मंत्री की उपस्थिति में राकांपा में किया प्रवेश

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर जिला भाजपा उपाध्यक्ष मिलिंद बनकर ने आज गृह निर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड की उपस्थिति में राकांपा का दामन थाम लिया है।बनकर के राकांपा ने प्रवेश से भाजपा को झटका लगा है। राकांपा छोड़ भाजपा में जाने के बाद उनकी घर वापसी हो गयी है। उनकी पत्नी पहले राकांपा की नगर सेविका रह चुकी है।
इसके पहले बनकर भले ही भाजपा में गए, लेकिन वहां घुटन महसूस होने के बाद बनकर  ने डॉ. जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए अपनी घरवापसी की है। डॉ. आव्हाड के निवास स्थान पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उन्होंने राकांपा में प्रवेश किया है। इसी दौरान बनकर समर्थकों में प्रदीप जाधव, बाबूराव बच्छाव, धर्मेंद्र गायकवाड, मुकूंद मोरे, मेहबूब मंजीर खान, चंदू वाघेला, किशोर कांबळे, पप्पू सावंत, अर्जुन पाटील, साहील वानखेडे, अक्षय सावंत आदि राकांपा में प्रवेश किया है। मिलींद बनकर ने कहा कि भाजपा में कार्यशील कार्यकर्ताओं के काम का मोल नहीं है। जिसके कारण वे घुटन महसूस कर रहे थे। बनकर के राकांपा प्रवेश से कोपरी पूर्व आनंदनगर में राकांपा मजबूत होगी। गृहनिर्माण मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड और शहराध्यक्ष आनंद परांजपे ने कहा कि बनकर सामान्य नागरिकों के लिए सेवाभावी काम करते रहेंगे। इस अवसर पर राकांपा की ठाणे शहर महिलाध्यक्षा सुजाता घाग, युवक अध्यक्ष विक्रम खामकर, परिवहन समिती सदस्य नितीन पाटील, विक्रांत घाग आदि  उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पीएनबी ने पेश किया सेफ्टी रिंग तंत्र

Aman Samachar

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन और जॉयविले शापूरजी हाउसिंग ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

वागले कामगार अस्पताल की उपेक्षा के चलते उपचार के लिए कामगार भटकने पर मजबूर 

Aman Samachar

बच्चों के लिए विशेष खसरा – रूबेला टीकाकरण अभियान, 15 दिसंबर से 25 जनवरी तक

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और ओला इलेक्ट्रिक ने दोपहिया वाहन के लिए मिलाया हाथ

Aman Samachar
error: Content is protected !!