Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जातिवादी शक्तियों को रोकने के लिए जनता को आगे आना चाहिए – आरिफ नसीम खान 

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र की भाजपा सरकार ने कृत्रिम रूप से महंगाई बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है और देश में सांप्रदायिक ताकतें सक्रिय हो गई हैं। इस आशय का उदगार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने महंगाई और सांप्रदायिकता के मुद्दे पर भजपा सरकार की जमकर आलोचना किया है।
अखील भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से महाराष्ट्र में आज 14 नवंबर से 29 नवंबर तक राज्यव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए पर आज ठाणे में प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष खान ने केंद्र की  भाजप सरकार और उसकी नीतियों की जमकर आलोचना किया।  उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में मंहगाई चरम पर है और चुनाव जितने के लिए सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है।  इसे रोकने के लिए देश की जनता को आगे आना चाहिए।

ठाणे शहर कांग्रेस के अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश ठाणेकर , शहर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर खान ने कहा की केंद्र सरकार के गलत निर्णय से आम जनता चिंतित है और इसने देश के व्यापार और उद्योग पर भारी असर डाला है। स्वाभाविक रूप से इसका प्रभाव सभी क्षेत्रों में महसूस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से जागरूकता बढ़ाएंगे। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को महाराष्ट्र में अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने यह कहा की बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के बारे में  जनता जागरूकता आने पर ही इसका अंत होगा।

संबंधित पोस्ट

राकांपा के सभी 33 नगर सेवक अपना 3 माह का मानधन मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा करेंगे

Aman Samachar

थैलेसिमिया मुक्ति अभियान चलाने वाले तोलानी राज्यपाल के हाथो सम्मानित

Aman Samachar

आकाशीय बिजली गिरने से अरसठ वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु

Aman Samachar

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में सामान्य ज्ञान स्पर्धा का सफल आयोजन 

Aman Samachar

जीएम मोमिन वीमेंस कॉलेज में “इस्लामी साहित्य की रोशनी में पौधों का महत्व” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न 

Aman Samachar
error: Content is protected !!