Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी – एकनाथ शिंदे 

ठाणे [ युनिस खान ] गढ़चिरौली के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को गढ़चिरौली के कोरची के जंगल में नक्सलियों के साथ संघर्ष में घायल हुए चार पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर आश्वासन दिया की उपचार में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। घायलों की पहचान रवींद्र नैतम, सर्वेश्वर अतराम, महरू कुदमेठे और टीकाराम कटांगे के रूप में हुई है और उनका नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल व अनुसंधान संस्थान में इलाज चल रहा है।
मंत्री शिंदे ने बताया कि शनिवार को हुई झड़प में गढ़चिरौली पुलिस के सी-60 दस्ते ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।  उन्हें हेलीकॉप्टर से नागपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया। आज शिंदे ने इस बारे में पूछताछ की और इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत कर इलाज की जानकारी भी ली।उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि घायल पुलिस कर्मी जल्द ही ठीक हो जाएंगे, सरकार जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाने की व्यवस्था करेगी।
उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नक्सली आंदोलन को गहरा झटका लगा है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। गढ़चिरौली में बहुत विकास कार्य चल रहा है और गढ़चिरौली के कई नक्सली और युवा मुख्यधारा में शामिल होंगे।

संबंधित पोस्ट

31 दिसंबर 2023 तक बकाया संपत्ति कर का भुगतान करने पर 100 प्रतिशत दंड राशि में छूट

Aman Samachar

एड बी एल शर्मा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके लिए सच्ची श्रधांजलि 

Aman Samachar

ट्रेडबाइनरी ने वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए 20 हजार पौधे

Aman Samachar

कमिंस इंडिया और BITS पिलानी डिजिटल युग की निर्माण तकनीकों के लिए कमिंस कर्मचारियों को दक्षता के प्रति प्रयासरत 

Aman Samachar

शहर में सोमवार से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का 14 केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

जिला सामान्य अस्पताल में मॉडल एंटी रैबीज क्लिनिक स्थापना में तेजी लाएं –  उप जिलाधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!