Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

विंज़ो ने FGV EAESP के साथ साझेदारी की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सबसे बड़े क्षेत्रीय इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म विंजो ने लैटम के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान फंडाकाओ गेटुलियो वर्गास (FGV) के साथ महत्‍वपूर्ण साझेदारी करने की घोषणा की है। यह साझेदारी ब्राजील और दूसरे देशों में तेजी से विस्तार करने के लिए अपनी शोध परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को नियुक्त करने के लिए की गई है।

         यह साझेदारी पिछले साल ब्राजील में प्रोडक्‍ट  लॉन्‍च को देखते हुए की गई है जिसने कंपनी को ब्राजील में अपनी टेक्‍नोलॉजी एवं आईपी का फौरन निर्यात करने के लिए 100 से अधिक पार्टनर गेम्‍स को सक्षम किया था। कंपनी का यह कदम FGV के पूर्व और मौजूदा छात्रों के लिए नौकरी के बेहतरीन मौके लाएगा। इससे सुनिश्चित होगा कि विंज़ो स्थानीय बाजार के बारे में जानने वाले सबसे अच्छे लोगों को काम पर रखेगा, ताकि ब्राजील में कंपनी का काम बेहतर ढंग से हो सके और वहां की संस्कृति के साथ तालमेल बिठाया जा सके। इस साझेदारी से ब्राजील में विंज़ो की उपस्थिति और मजबूत होगी, और अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए लैटम में 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने की अपनी योजना पूरी करने में मदद मिलेगी।

    FGV – फंडाकाओ गेटुलियो वर्गास में प्रबंधन के प्रोफेसर डॉ. उमेश मुखी ने कहा, ” हम विंज़ो के साथ अपनी साझेदारी को लेकर बहुत खुश हैं। यह साझेदारी FGV के वर्तमान और पूर्व छात्रों को वैश्विक तकनीकी दुनिया का हिस्सा बनने का मौका देगी। इस साझेदारी के ज़रिए विंज़ो न सिर्फ़ हमारे छात्रों के कॅरियर को बेहतर बनाएगा, बल्कि उन्हें उद्योग का अनुभव और बेहतरीन नौकरी के अवसर भी देगा। यह साझेदारी छात्रों की पेशेवर संभावनाओं को मजबूत करने के साथ ही तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी, जिससे दुनिया भर के लोगों के बीच संवाद बेहतर होगा।’’

 

संबंधित पोस्ट

दिव्यांगों को जिला परिषद समाज कल्याण विभाग द्वारा दुपहिया वितरण

Aman Samachar

 दांडेकर विद्यालय में प्रवेश के लिए रिश्वत लेते 2 मुख्याध्यापक, लिपिक समेत 3 लोग रंगेहाथ गिरफ्तार

Aman Samachar

 भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 5वें संस्करण की शुरूआत

Aman Samachar

चक्रवात में डूबे बार्ज पी 305 के 66 लोगों की मृत्यु, अभी भी 9 लापता लोगों की खोज शुरू

Aman Samachar

 मुंबई और नवी मुंबई पर मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का रियल एस्टेट प्रभाव – पीयूष रामभिया

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय का नया शिवराज्याभिषेक शिल्प मई 2021 तक साकार होगा – महापौर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!