Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंबई की तरह अब ठाणे में भी 15 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल – महापौर  नरेश म्हस्के

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दिए गए आदेश के अनुसार, मुंबई की तर्ज पर ठाणे शहर में स्कूल 15 दिसंबर से शुरू किये जायेंगे। ठाणे जिले शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी 15 दिसंबर से स्कूल खुलेंगे। ओमीक्रॉन नामक नए वायरस की अशंका के मद्देनजर इस आशय का निर्णय लिया गया है। इसके संबंध में महापौर नरेश म्हस्के ने जानकारी दिया है।
नगर विकास मंत्री व ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में आज महापौर नरेश म्हस्के की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मनपा आयुक्त  डा  विपिन शर्मा, उपायुक्त मनीष जोशी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में स्कूल शुरू करने के मुद्दे पर चर्चा की गयी। इस बैठक में मुंबई की तर्ज पर ठाणे में 15 दिसंबर से स्कूल शुरू करने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से राज्य में पहली से सातवीं कक्षा के स्कूल शुरू करने का फैसला किया है।  हालांकि, ओमीक्रोन वायरस के दक्षिण अफ्रीका में आने के बाद इसके लिए प्रशासन ने सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। मुंबई मनपा ने 15 दिसंबर के बाद स्कूल शुरू करने का फैसला किया। इसी तरह, ठाणे मनपा ने बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए 15 दिसंबर से ठाणे में स्कूल शुरू करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी महापौर नरेश म्हस्के ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में अमृत योजना से सैकड़ों करोड़ रुपये की पानी चोरी और लीकेज – संजय केलकर

Aman Samachar

हैदराबाद में 5 फरवरी 2022 को 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री

Aman Samachar

ज्योतिष और फिल्म क्षेत्र की दो हस्तियों का महामिलन

Aman Samachar

अस्पताल , बेड व एम्बुलेंस की जानकारी एक ही संपर्क नंबर पर उपलब्ध 

Aman Samachar

मंगला हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य बिष्ट गुरूजी को अंतिम बिदाई

Aman Samachar

शहर पुलिस को सुसज्ज वाहन नगर विकास मंत्री व गृहनिर्माण मंत्री के हाथो वितरित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!