Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बहुचर्चित सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल

भिवंडी [ युनिस खान ] ठाणे जिले के तेजतर्रार नेता सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। प्रवेश के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित (दादा) पवार, प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील एवं ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ सहित तमाम अन्य राकांपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
             गौरतलब है कि ठाणे जिले के तेजतर्रार नेता माने जाने वाले सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा मुंबई स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री अजित (दादा) पवार एवं प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील द्वारा बाल्या म्हात्रे को राकां की सदस्यता प्रदान की गई।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश के उपरांत तमाम शीर्ष नेताओं ने बाल्या मामा को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
          मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश के बाद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने कहा कि ठाणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। राकांपा  पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की बेहतरी के लिए सदैव जनहितार्थ कार्य करूंगा। आगामी चुनाव में ठाणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बेहद मजबूत होकर उभरेगी और चुनाव में विजय पताका फहराएगी।
          ठाणे जिले के दबंग नेता माने जाने वाले सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा काफी समय तक शिवसेना से जुड़े थे। ठाणे जिला परिषद के पूर्व बांधकाम सभापति सहित कई पदों पर कार्य करने का अनुभव हासिल है। कुछ माह पूर्व ही उन्होंने शिवसेना के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। शिवसेना से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के करीबी होने के कारण म्हात्रे का कांग्रेस में प्रवेश तय माना जा रहा था.इसके बावजूद सारी अटकलों को विराम लगाते  हुए उन्होंने राकांपा का दामन थाम कर सबको चौंका दिया है। बाल्या मामा के राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश करने से ठाणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस की ताकत में इजाफा होने की संभावना है। ठाणे जिला शहर एवं ग्रामीण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश का जोरदार स्वागत किया है।

संबंधित पोस्ट

एमएसएमई इकाईयों की सहायता हेतु सिडबी का गूगल के साथ किया समझौता

Aman Samachar

निमोनिया से होने वाली शिशु मृत्यु रोकने के लिए प्रयास करें – पुष्पा पाटील 

Aman Samachar

जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए पोषण महा अभियान 1 से 30 सितंबर तक चलेगा – पुष्पा पाटील

Aman Samachar

लाउडस्पीकरों से बिक्री रिकॉर्ड का पुलिस को देना अनिवार्य – पुलिस उपायुक्त 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग ,शॉपिंग के लिए एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत

Aman Samachar

मैडम तुसाद इंडिया में लगेगी वरुण धवन की मोम की मूर्ति  

Aman Samachar
error: Content is protected !!