Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ऑटो रिक्शा, टैक्सी चालकों के लिए शिव परिवार ने शुरू की पाठशाला

ठाणे ( यूनिस खान ) पर्यावरण और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने वाले शिव परिवार के माध्यम से पिछले कई महीनों से रिक्शाचालकों के लिए मराठी पाठशाला और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने हेतु कार्य किया जा रहा है। शिव परिवार के प्रमुख एड विनय सिंह का कहना है कि ऑटो रिक्शा चालकों को मराठी भाषा की जानकारी अनिवार्य करने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। जिसे लेकर हमने मराठी बोलना सीखने का कार्यक्रम शुरू किया है।
           ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी बोलचाल अनिवार्य करने से जिन्हें मराठी नहीं आती उनके लिए एक समस्या उत्पन्न हो गई है। मराठी न जानने वाले चालकों को रोजी रोटी प्रभावित हो सकती है। वैसे तो ऑटो रिक्शा टैक्सी के बैज के लिए डोमेशियल जरूरी होता है। 10 – 15 वर्ष महाराष्ट्र में रहने वालों को मराठी बोलचाल की समझ तो होता है लेकिन कुछ लोगों को बोलना नहीं आता है। इस समस्या को देखते हुए एड विनय सिंह ने ऐसे चालकों के लिए मुफ्त मराठी बोलचाल पाठशाला शुरू किया है। इसके बारे में उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाया है। जिसे शिव परिवार और शिवशांति प्रतिष्ठान ठाणे मुंबई जहां संभव है सभी को सहयोग कर रहा है कि शासन के अंतर्गत मराठी पाठशाला बेहतर कैसे चलाया जाए। अब शिव परिवार के माध्यम से दुकानदार, ठाणेकर मुंबईकर, सभी के लिए मराठी पाठशाला शुरू की है। सीखना हो या सहयोग करना दोनों के लिए जुड़ने का उन्होंने आह्वान किया है।

संबंधित पोस्ट

राज्य के विकास के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा समृद्धि महामार्ग  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

फ्लेमिंगो के आवास की रक्षा के लिए उचित उपाय करने के लिए वन विभाग को सुझाव

Aman Samachar

वसंतस्मृति में कोकण के होनहार विद्यार्थियों को अगले वर्ष से स्कालरशिप दी जायेगी – एड निरंजन डावखरे

Aman Samachar

एनसीपीए का आगामी नृत्य महोत्सव ‘प्रवाह’ मुंबई में प्रशंसित

Aman Samachar

विरोधी पक्षनेता फडनवीस के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए भाजपा ने की होम हवन

Aman Samachar

महाराष्ट्र – गुजरात सीमा पर मनोर में बना भगवान परशुराम का पहला मंदिर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!