Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के क्रेडिट कैंप में 161.57 करोड़ रुपये ऋण स्वीकृत

ठाणे [ युनिस खान ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई-ठाणे के आम्रपाली आर्केड और सरल विभाग ठाणे में क्रेडिट कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की योजना के तहत नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ नए उद्योगों को बढ़ावा देकर मौजूदा एमएसएमई को सशक्त बनाना था। कैम्प में 161. 57 करोड़ रूपये के ऋण स्वीकृत किये गए हैं।
आयोजन के दौरान विभिन्न ऋण श्रेणियों में कुल 22 पात्र लाभार्थियों को आम्रपाली आर्केड की विभिन्न शाखाओं से 2.8 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए।  वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ठाणे क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित क्रेडिट कैंप में 42 लाभार्थियों के 161.57 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।  इस दौरान लाभार्थियों को होम लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।  ख़राब मौसम के बावजूद ग्राहक और बैंक कर्मचारी पूरा सहयोग कर रहे थे।

श्रीमती रेणु नायर, क्षेत्रीय प्रमुख, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई, ठाणे ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों को मुद्रा ऋण, एमएसएमई ऋण और अन्य ऋण प्रदान करना और उन्हें बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है।  इस अवसर पर डिप्टी एरिया हेड रजनीश सिन्हा, मुंबई में जोनल ऑफिस में असिस्टेंट जनरल मैनेजर संतोष कुमार, सरल हेड रेवती रमन और क्षेत्रीय कार्यालयों और शाखाओं के कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

छः सप्ताह तक के बच्चों को न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन का डोज दिलाने का आवाहन 

Aman Samachar

केंद्रीय बजट 2023-24 से उम्मीद: श्री रणधीर चौहान, एमडी, नेटाफिम इंडिया और एसवीपी नेटाफिम

Aman Samachar

बोईसर में ग्लोबल ग्रैंड प्रोजेक्ट रोटरी आई सेंटर का हुआ शुभारंभ 

Aman Samachar

 केंद्रीय वित्त मंत्री को, सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने भेंट की दो मूल्यवान पुस्तकें

Aman Samachar

दिव्यंगों के नेता मोहम्मद युसूफ खान अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश के साथ मनाया गया

Aman Samachar
error: Content is protected !!