Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

कंप्रेसर से पेट में भरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत , दो गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] दोस्तों के मजाक – मजाक में कंप्रेशर मशीन के पाइप से  युवक के गुदा में डालकर उसके पेट में हवा भर दी। इस धिनौनी हरकत से एक युवक की मृत्यु हो गयी है। मृतक की पहचान अब्दुल रफीक मंसूरी (32)  भिवंडी के सिल्क मिल्स लूम फैक्ट्री में हुई घटना के आरोपी मजदूरों मुन्ना और बिट्टूकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
                  मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल रफीक मंसूरी (32) नामक युवक भिवंडी में नालापार स्थित एक झोपड़ी में रहता था। मृतक और आरोपी तीनों उसी इलाके में सिल्क मिल्स लूम फैक्ट्री में मजदूर के तौर पर काम करता था। 26 नवंबर की रात करीब 8 बजे अब्दुल और आरोपी फैक्ट्री में मजाक कर रहे थे।  इसके बाद दोनों आरोपियों ने अब्दुल की गुदा में कंप्रेशर मशीन का पाइप डालकर मशीन चालू कर दिया। गुदा से हवा का दबाव पेट में चला गया और आंतों में गंभीर चोटें आईं।  उसे इलाज के लिए भिवंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  इलाज के दौरान 1 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार आरोपितों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने पर न्यायालय ने 2 दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक कुम्भार द्वारा की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

होली मनाए वुड्स एट सासन के साथ

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को लेकर लोगों को ध्यान में रखकर कम करें – रंजीत यादव

Aman Samachar

5 तोते, दुर्लभ16 ब्लैक स्तर कछुओं को मुक्त कराके ठाणे वन विभाग ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार 

Aman Samachar

भिवंडी पंचायत समिति सभापति पद पर शिवसेना के प्रकाश भोईर निर्विरोध

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने हाई क्वालिटी मेडिकल मॉलिक्यूलर सीव ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर लॉन्च किया

Aman Samachar

रेफेक्स ग्रुप द्वारा महिला अल्टीमेट फ्रिस्बी टूर्नामेंट

Aman Samachar
error: Content is protected !!