Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का वेतन देने की शीघ्र कार्यवाही की राकांपा ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन व सुविधाएँ दिलाने की मांग राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा से किया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई मनपा समेत अन्य मनपाओं ने कार्यवाही किया है लेकिन ठाणे मनपा ने अब तक सातवाँ वेतन आयोग लागू नहीं किया है।                             मनपा में राकांपा गटनेता मुल्ला ने मनपा आयुक्त को दिए अपने पत्र में कहा है कि मनपा की महासभा में अधिकारीयों व कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग लागू करने के लिए 9 अगस्त 2019 को मंजूरी दिया है। 7 दिसंबर 2020 को आपके कक्ष में चर्चा के बाद आज मैं आपको लिखित पत्र दे रहा हूँ।  चर्चा के अनुसार मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग लागू करने की शीघ्र कार्यवाही शुरू की जाए। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि मनपा के अभियंता संवर्ग में वेतन श्रेणी बहुत कम है।  छठें वेतन आयोग की त्रुटियाँ अभी तक दूर नहीं की गयी हैं। जिसे दूर करने के लिए  छठें वेतन आयोग की त्रुटियों का विचार करते हुए सातवां वेतन आयोग निर्धारित किया जाए। मुल्ला ने कहा है कि छठें  वेतन आयोग की त्रुटियाँ दूर करने से मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों को न्याय मिल सकता है। उन्होंने कहा है कि प्रस्ताव का तत्काल क्रियान्वयन कर सातवाँ वेतन आयोग के अनुसार  जनवरी 2021 से मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने की कार्यवाही करने के बारे में संबंधित अधिकारयों को आदेश जारी करें। मनपा में राकांपा गटनेता मुल्ला  ने कहा है कि मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग के अनुसार वेतन व सुविधाएँ मुहैया कराने की शीघ्र कार्यवाही शुरू करने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल में शब्दकोश से शब्दों के अर्थ खोजने की व्यावहारिक गतिविधि का आयोजन

Aman Samachar

ज्ञान गंगा एजुकेशन ट्रस्ट में मनाया गया हिंदी दिवस 

Aman Samachar

28 अक्टूबर तक संविदा कर्मचारियों को सनुग्रह अनुदान व अक्टूबर का वेतन देने का निर्देश

Aman Samachar

छठपूजा के बाद शिवशांति प्रतिष्ठान ने रायलादेवी तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान 

Aman Samachar

  आयुष्मान योजना सभी बीमारियों के लिए उपलब्ध कराई जाए संगम डोंगरे की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!