Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एक आवारा पागल कुत्ते से एक दिन में 34 लोगों को काटकर मचाया दहशत 

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर के इंदिरानगर इलाके में सोमवार की शाम एक आवारा पागल कुत्ते ने 34 लोगों को काट कर दहशत मचा दिया।  काफी मशक्कत के बाद मनपा के पशु वैद्यकीय विभाग के कर्मचारी व आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।  इसके बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
               सोमवार 13 दिसंबर की शाम करीब छः बजे इंदिरा नगर रोड नंबर 34 पर एक आवारा पागल कुत्ता घूम रहा था। उस कुत्ते से सुबह से 35 लोगों को काट चूका था।  मनपा ने कुत्ते को पकड़कर पशु वैद्यकीय अधिकारी के अहवाले कर दिया है। मनपा दशकों से आवारा कुत्तों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लाखों रूपये खर्च कर नसबंदी की योजना चला रही थी।  जिससे आवारा कुत्तों की संख्या में काफी कमी देखने को मिली थी। निधि व तकनीकी कारणों से आवारा कुत्तों को पकड़ने व उनकी नसबंदी की योजना बंद है।  अब शहर में आवारा कूत्तों की संख्या फिर बढ़ने लगी।  इंदिरा नगर में आवारा पागल कुत्ते के काटने से एक बार फिर आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने की मांग उठने लगी है। कुछ जानकर लोगों का कहना है कि कुत्तों की नसबंदी के नाम पर मनपा का लाखों रूपये खर्च हो रहा था। कुत्तों की संख्या कम होने व पशु प्रेमियों की शिकायत को देखते हुए मनपा की कार्यवाही रुक गयी है। सुबह सैर के लिए जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को चोरों से अधिक भय आवारा कुत्तों से लगता है। वहीँ देर से आने जाने वाले नौकरी पेशा पैदल यात्री भी आवारा कुत्तों से डरते है की कब कौन सा कुत्ता काट ले।  कल की घटना के बाद नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर आवारा कुत्तों के खिलाफ फिर से कार्यवाही शुरू करने की मांग उठने लगी है।

संबंधित पोस्ट

29 व 30 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन 

Aman Samachar

व्रजेश्वरी देवी के दर्शन यात्रा के लिए जय परशुराम सेना ने महिलाओं को किया आमंत्रित

Aman Samachar

अर्चित निशु अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar

64 लाख रूपये खर्च कर बनी गड्ढा दिखाओ इनाम पाओ योजना कब होगी शुरू 

Aman Samachar

146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ मुंब्रा में विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

लोकल ट्रेन में महिला सहयात्री के जेवरात चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!