Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

शुभम साह अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म पासा की शूटिंग अगले सप्ताह से होगी शुरू

लखीसराय (बिहार) , भोजपुरी फ़िल्म उद्योग के नवोदित अभिनेता शुभम साह अभिनीत  फिल्म पासा की शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी।काफी समय से मौसम को देखते हुए शूटिंग रोक कर रखी गयी थी।लेकिन,अब जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आया हैं,इसको देखते हुए फ़िल्म की शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी।अभिनेता शुभम साह ने बताया कि इस फ़िल्म की शूटिंग का यह दूसरा शेड्यूल हैं।जो लखीसराय,बेगूसराय,जमुई और शेखपुरा के सुंदर लॉकेशन पर की जाएगी।इससे पूर्व इस फ़िल्म के पहले शेड्यूल में लगभग तीस फीसदी शूटिंग पूरी की जा चुकी हैं।बाकी की पूरी शूटिंग दूसरे शेड्यूल में पूर्ण की जाएगी।जबकि,निर्देशक जितेंद्र जैश ने बताया कि यह एक साफ सुथरी पारिवारिक और भरपूर मनोरंजक फ़िल्म हैं।जिसमें इमोशन एक्शन रोमांस और कॉमेडी दर्शकों को भरपूर देखने को मिलेगी।
इस फ़िल्म में भवानी पांडेय,शुभम साह, मुस्कान किलोस्कर,प्रिया पांडेय,अयाज खान,मिठू वर्मा,धर्मेंद्र धरम, रजनीश भारद्वाज,सोनी सरगम,पिंकी सिंह आदि कलाकार प्रमुख रूप से अभिनय करते दिखेंगे।फ़िल्म के निर्माता सुनील कुमार साह,सह निर्माता संतोष कुमार गुप्ता,निर्देशक जितेंद्र जैश,गीतकार पंकज पवित्र,हरिओम जी,लेखक पंकज पवित्र,डीओपी राजू रंजन,फोटोग्राफर संतोष कुमार गुप्ता,एक्शन डायरेक्टर बिरजू प्रताप सिंह,रोशन फाइटर,कोरियोग्राफर विवेक राणा,अंकुश श्रीवास्तव,पोस्ट प्रोडक्शन टीम जेएस स्टूडियो,पीआरओ कुमार युडी और बिहार डिस्ट्रीब्यूटर शशिभूषण प्रसाद हैं।जबकि,मुम्बई यूपी के डिस्ट्रीब्यूटर अतुल पांडेय हैं।

संबंधित पोस्ट

मनपा में भाजपा गटनेता पद पर मनोहर  डुंबरे की नियुक्ति की महापौर ने महासभा में की घोषणा 

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के और महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का किया दौरा

Aman Samachar

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सायकिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Aman Samachar

विविध मांगों के लेकर बंजारा समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया डफला बजाओ आन्दोलन

Aman Samachar

दिव्यंगों के नेता मोहम्मद युसूफ खान अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

Aman Samachar

रक्षा बंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग तैयार किया नया लिफाफा

Aman Samachar
error: Content is protected !!