Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक व साथी की घटना स्थल पर ही मृत्यु 

भिवंडी [ युनिस खान ] मुंबई - नासिक महामार्ग पर कार व टेम्पो की भिडंत में टेंपो व उसके साथ टेंपो में बैठकर जा रहे साथी की दर्दनाक मौत हो गई है। नारपोली पुलिस ने सड़क दुर्घटना में कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।          
       पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गौतम नगर ठाणे निवासी मोहम्मद आजम कल्लीमुल्लाह शाह (37) और नवीं मुंबई निवासी उबेर जुबेर अहमद (12) अपने टेंपो से दोपहर में नासिक की तरफ जा रहे थे।  भिवंडी सांसद कपिल पाटिल के बंगले के सामने रोड क्रासिंग पर  टाटा कार क्रमांक एम.एच. 05 बी एल 2056 के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।  टक्कर में सामने से जा रही ट्रक में टेंपो जाकर टकरा गयी। इस सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक मोहम्मद आजम व उनका साथी उबेर दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गयी है। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर नारपोली पुलिस ने पहुँच कर शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला उप अस्पताल भेज दिया है। पुलिस नें प्रत्यक्षदर्शी राहुल किशन म्हात्रे की शिकायत पर टाटा कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 (अ), 279, मोटर वाहन कायदा 184 के तहत सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक पुलिस उप निरीक्षक डी.बी.वेडे कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से मुंब्रा में देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम एकता की गूंज

Aman Samachar

मनपा और पत्रकार संघ की फोटो प्रदर्शनी में छठा पूजा और गणपति की रंगोली के फोटो बने आकर्षण

Aman Samachar

नुवोको ने परिवर्तनकारी ‘फाइबर रिइंफोर्सड सीमेंट कम्पोजीशन’ के लिए पेटेंट किया हासिल 

Aman Samachar

 सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टॅंक में बिस्फोट एक की मौत,2 जखमी

Aman Samachar

18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों का आज कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू 

Aman Samachar

रजा अकाडमी भिवंडी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

Aman Samachar
error: Content is protected !!