Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महागिरी में राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला ने किया चौक का उद्घाटन 

ठाणे [ युनिस खान ] प्रभाग क्रमांक 22 चौक पर महागिरी में के.पी. अब्दुल हमीद मुईनुद्दीन चौक का मनपा में राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला के हाथो उद्घाटन किया गया। इस चौक का नामकरण के लिए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के के पी अहद ने प्रयास किया था।
महागिरी कल्याण समिति सदस्य अहद ने अब्दुल हमीद मोइद्दीन के नाम पर करने का प्रयास किया। अब्दुल हमीद मुईनुद्दीन द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित लोगों को उनके नाम पर चौक का नामकरण करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर ठाणे इंटक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शिंदे, सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान मुल्ला, हामिद शेख, ठाणे परिवहन समिति के सदस्य मोहसिन शेख और महागिरी होलसेल मार्केट के अध्यक्ष, ठाणे मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरपाल सेठ, सामाजिक कार्यकर्ता जहीर शाह खान, बालू काले, परेश ठक्कर, अधिवक्ता सत्तार खान, महफूज अशरफी, फाकरी बगसरवाला सहित सभी पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

जिले के पांचवीं से बारहवीं के 422 विद्यालय कोरोना नियमों अधीन आज से शुरू 

Aman Samachar

अपनादल की अनुप्रिया पटेल के केंद्र में मंत्री बनने पर कुर्मी समाज ने दी बधाई

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने एक मनोरम वेडिंग कलेक्शन शोकेस किया प्रस्तुत 

Aman Samachar

रोटरी ने सौंपे एचबीटी अस्पताल को 5 यूनिट आक्सीजन काॅन्सेंट्रेटर

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल को दान किए मेडिकल उपकरण 

Aman Samachar

दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा कार्रवाई तेज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!