Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

कोयला भरा ट्रक झोपड़ी पर पलटने से 3 अबोध बालिकाओं की मौत

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी तालुका स्थित टेंभीवली गांव में एक ईट भट्टे के समीप कोयले से भरा ट्रक मजदूर की झोपड़ी पर पलट गया।  इस दुर्घटना से झोपड़ी में सो रहे मजदूर की 3 बेटियां दबने से घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। उक्त घटना से पूरे परिसर में मातम छाया हुआ है। 

      •             मिली जानकारी के अनुसार टेंभीवली गांव में गोपीनाथ मढवी व महेन्द्र मढवी नें ईट भट्टा में उपयोग के लिए हायड्राॅलीक हायवा ट्रक से कोयला मंगाया था। कोयला खाली करते समय टाली का कंप्रेसर राड टूट गया जिसके कारण ट्रक पास स्थित मजदूर की झोपड़ी पर पलट गया। हादसे के समय झोपड़ी में सो रही आदिवासी मजदूर की 3 बेटियां लावण्या (7), अमिषा (6) और प्रीति (2) की दबने मृत्यु हो गयी है। ट्रक पलटने की जानकारी मिलने के बाद ईंट भट्ठी पर काम करने वाले मजदूरों ने झोपड़ी पर से कोयले को हटाकर तीनों का शव बाहर निकाला। सूत्रों के अनुसार,  दुगाडफाटा स्थित मोहिली पाडा निवासी बालाराम वलवी अपने पत्नी व 4 लड़कियों के साथ टेंभीवली गांव स्थित गोपीनाथ मढवी व महेन्द्र मढवी के ईट भट्ठी पर काम करता था। ईट भट्ठी के पास ही झोपड़ी बनाकर रहते थे।  घटना के समय इस कुटुंब का मुखिया बालाराम शौच के लिए बाहर गया था व पत्नी झोपड़ी के बाहर लकड़ी चूल्हा पर अपने 2 वर्षीय बच्ची कीर्ति के साथ खाना बना रही थी जिससे तीनों की जान बच गई।  दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भिवंडी तालुका पुलिस पहुँच कर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएम अस्पताल भेजा।.मृतक लड़कियों के पिता बालाराम की शिकायत पर ईट भट्ठी के मालिक गोपीनाथ मढवी, महेन्द्र मढवी, व्यवस्थापक सुरेश रामदास पाटिल, ट्रक चालक तौफिक शेख के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक दाभाडे ने गोपीनाथ मढवी व व्यवस्थापक सुरेश पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय ने 29 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फरार दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना से नाराज़ स्थानीय निवसियों ने ट्रक पर पत्थरों से हमला कर गुस्से का इजहार किया। पुलिस ने काफी समझने के उपरांत आक्रोशित लोगों को शांत कराया। आक्रोशित लोगों ने फरार लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधिकारियों से की है।

संबंधित पोस्ट

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

Aman Samachar

 बैडमिंडटन चैंपियन लक्ष्य सेन का सिडबी ने किया अभिनंदन

Aman Samachar

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला निखिल भामरे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Aman Samachar

नारायण नेत्रालय व एसर इंडिया ने कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट से पीड़ित बच्चों के लिये सॉफ्टवेयर थैरेपी बनाने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar

यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य से की सदिच्छा मुलाकात 

Aman Samachar

एमएसएमई इकाईयों की सहायता हेतु सिडबी का गूगल के साथ किया समझौता

Aman Samachar
error: Content is protected !!