Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

सांसद राहुल गांधी मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को, न्यायाधीश ने नियमित सुनवाई को दी मंजूरी

भिवंडी [ युनिस खान ] सांसद राहुल गांधी अवमानना मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को होगी। भिवंडी कोर्ट के जस्टिस पालीवाल ने मामले के त्वरित निस्तारण के लिए 5 फरवरी से नियमित सुनवाई के निर्देश दिए हैं। उक्त जानकारी राहुल गांधी के वकील एडवोकेट नारायण अय्यर ने दी है।

          गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान भिवंडी सोनाले की जनसभा में आरएसएस को महात्मा गांधी का हत्यारा बताने पर आरएसएस कार्यकर्ता एड राजेश कुंटे द्वारा सांसद राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा भिवंडी कोर्ट में दर्ज कराया गया है। जस्टिस पालीवाल ने मामले के त्वरित निस्तारण के लिए सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सांसद, विधायक सहित तमाम निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर न्यायप्रविष्ट मामलों की जल्द सुनवाई होना बेहद जरूरी है।  मामले के त्वरित निस्तारण के लिए 5 फरवरी से कोर्ट में नियमित सुनवाई की जाएगी। सांसद राहुल गांधी के वकील एडवोकेट नारायण अय्यर (नाना) ने बताया कि जस्टिस पालीवाल के निर्देश के अनुसार आगामी 5 फरवरी से नियमित रूप से सांसद राहुल गांधी अवमानना मामले की सुनवाई भिवंडी कोर्ट में होगी।

संबंधित पोस्ट

सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण अभियान की शुरुवात

Aman Samachar

श्री संदीप कुमार गुप्ता चेयरमैन-महानगर गैस लिमिटेड के रूप में नियुक्त

Aman Samachar

 ठाणे व पालघर जिलों की नर्सों, डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, पुलिस बहनों को जिजाऊ ने दिया पैठनी उपहार 

Aman Samachar

ठाणे शहर जिला कांग्रेस के सभी विंग को सक्रीय करने का प्रयास शुरू

Aman Samachar

सरस्वती एजुकेशन सोसाइटी ने एमएलसी माधवी नाइक को किया सम्मानित 

Aman Samachar

वायु प्रदुषण रोकने के लिए 140 वाहनों की जांच कर मनपा ने वसूला 7 लाख ,22 हजार रूपये दंड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!