Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना फैलाने वाले बयान के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन 

ठाणे [ युनिस खान  ] महाराष्ट्र सरकार पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के विरोध में ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने गैर जिम्मेदाराना बयान देकर महाराष्ट्र की जनता का अपमान किया है हम इसकी निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में दिए गए गैर-जिम्मेदार, असत्य और निराधार बयान कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने पूरे देश में कोरोना बढ़ा दिया है। उन्होंने इस तरह का बयान देकर छत्रपति शिवाजी के महाराष्ट्र को देश भर में बदनाम कर दिया है। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री की तरह नहीं जैसे एक राज्य के मुख्यमंत्री जैसी भाषा बोलते है। एक दिन पहले मुंबई आकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर का अंतिम दर्शन लेकर श्रधांजलि अर्पित की। दूसरे दिन अपने बयान से महाराष्ट्र का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से अपना संतुलन खो चुके है।  जिसके चलते ऐसे कांग्रेस के खिलाफ निराधार बयान दे रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रधानमंत्री के बयान के खिलाफ आन्दोलन किया है।

संबंधित पोस्ट

राहुल सिंह राजपूत भोजपुरी फ़िल्म सती नागिन धर्मपत्नी की शूटिंग करेंगे बहुत जल्द

Aman Samachar

पावरलूम समस्याओं का अध्ययन समिति के सदस्य बने डा नूरुद्दीन अंसारी

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर युवा अध्यक्ष पद पर आसिफ खान नियुक्त

Aman Samachar

भिवंडी में रेती माफियाओं पर  कार्रवाई , जब्त बार्ज रात के अंधेरे मे लेकर फरार

Aman Samachar

एका मोबिलिटी के अनिल बालिगा अध्यक्ष नियुक्त

Aman Samachar

यहूदियों के प्रार्थना स्थल में बम रखे होने की धमकी से शहर में सनसनी

Aman Samachar
error: Content is protected !!