Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मूक बधिर मनपा सफाई कर्मी की पिटाई से कर्मचारियों में आक्रोश ,न्याय न मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी 

भिवंडी [ युनिस खान ]  2 दिन पूर्व ही अमरावती मनपा आयुक्त प्रवीण आष्टीकर पर स्याही फेंकने का मामला अभी थमा नहीं था कि भिवंडी मनपा में भी दिव्यांग मूक बधिर सफाई कर्मचारी किशोर बलिराम पाटिल की शांति नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा लात घूंसों से पिटाई किए जाने का हैरतअंगेज प्रकरण प्रकाश में आया है.घटना से संतप्त मनपा कर्मियों ने मनपा प्रशासन एवं शांतिनगर पुलिस से शिकायत की बावजूद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में की गई हीलाहवाली से आक्रोशित होकर मनपा मुख्यालय गेट के सामने आंदोलन किया गया.मनपा कामगार संघटना ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है अन्यथा सोमवार से काम बंद आंदोलन की चेतावनी दी है.
                मिली जानकारी के अनुसार,भिवंडी मनपा क्षेत्र शांतीनगर परिसर स्थित गुलजार नगर एरिया में मूकबधिर सफाई कामगार किशोर बलिराम पाटिल झाडू लगाने का काम कर रहा था.साफ-सफाई से कचरा हवा में उड़कर रास्ते से गुजर रहे क्षेत्रीय युवक यूनुस खान के कपड़ों पर लग गया.कचरा कपड़े पर लगने से  आक्रोशित यूनुस खान नामक युवक नें मूक बधिर सफाई कर्मी किशोर पाटिल को गाली देते हुए लात-घूंसों से जमकर पिटाई की.पिटाई से दिव्यांग सफाई कर्मी के शरीर पर कई चोटें आई हैं. मारपीट से बुरी तरह घायल सफाई कर्मी पाटिल को उपचार हेतु आईजीएम अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उपचार कर सफाई कर्मी को घर भेज दिया है. हादसे की जानकारी मिलते ही मनपा कामगार संघटना प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय मनपा प्रभाग अधिकारी शांतिनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत की बावजूद पुलिस शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की. पुलिस के टालमटोल रवैया से आहत मनपा कर्मियों ने मनपा मुख्यालय गेट के समक्ष दोपहर के बाद आंदोलन कर विरोध दर्ज कराया. मनपा अधिकारियों व सफाई कर्मियों ने सोमवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख के नेतृत्व में मनपा मुख्यालय गेट के समक्ष हुए आंदोलन में मनपा उपायुक्त दीपक झिंजाड, सहायक आयुक्त प्रीती गाडे,प्रणाली घुगे,शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, लेबर फ्रंट यूनियन अध्यक्ष एड किरण चेन्ने सहित सभी प्रभाग समिति सहायक आयुक्त,विभाग प्रमुख, लेबर फ्रंट कामगार संघटना महासचिव संतोष चव्हाण, महेंद्र कुंभारे सहित भारी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारी मौजूद थे. मनपा आयुक्त देशमुख ने पुलिस विभाग से आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

संबंधित पोस्ट

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तपोषण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

जैन मंदिर के पास बीट पुलिस चौकी बनाने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

झोपड़पट्टी पुनर्वास की समस्या को लेकर भाजपा नेताओं की अधिकारीयों के साथ हुई बैठक 

Aman Samachar

ठाणे मुक्ति आन्दोलन के योद्धाओं की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर दी आदरांजलि 

Aman Samachar

ठाणे शहर से जिजाऊ की आरती भोसले और मुंब्रा कलवा से ज्योत्सना हांडे ने भरा नामांकन 

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज ने अपने ‘ग्रीन विजन’ के तहत साल 2025 तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लिया संकल्प 

Aman Samachar
error: Content is protected !!