Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम के लिए आज आचार्यों के द्वारा हुआ भूमिपूजन 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम के लिए आज कार्यक्रम स्थल पर आचार्यों के द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसमें जय परशुराम सेना के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा समेत आयोजन समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

आगामी 28 व 29 दिसंबर को विट्स शरणम होटल के ग्राउंड में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में शेठ भामाशाह पुरस्कार के लिए चयनित उद्योगपति अशोक जैन , उनकी धर्मपत्नी सीमा जैन ,ललित भिंडा , मंजू भिंडा ,राजेश हलवाई ,ज्योति हलवाई ,प्रदीप गोयंका ,उर्मिला गोयंका ,वीरेंद्र रुंगटा ,शारदा रुंगटा ,माधुरी गोयंका , ओमप्रकाश शर्मा , उमा शर्मा ,सुमन शर्मा ,मंजू श्राफ ,देवी ओझा ,रंजना गुप्ता ,रीना शर्मा ,डा सविता इंदोरिया , आयोजन समिति के अध्यक्ष बालमुकुन्द मिश्रा , उपाध्यक्ष रामचंद्र तोदी ,सत्यनारायण शर्मा , जितेन्द्र शर्मा , पत्रकार रामकृष्णन ,जनार्दन शर्मा आदि शामिल हुए। आचार्य पंडित रामानुज पांडेय व आचार्य पंडित अवनीश पांडेय ने विधिवत भूमिपूजन कराया है।

जय परशुराम सेना के अध्यक्ष व आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट ठाणे , ब्रह्म फाउंडेशन ,श्याम परिवार , वागले इस्टेट सहयोगी के तौर पर साथ में आकर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। आयोजन को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित कार्यक्रम में दस वर्ष की बालिका लाडली यति किशोरी का नानी बाई रो मायरो के कार्यक्रम के लिए ठाणे शहर में पहली बार आ रही है। यह कार्यक्रम राजस्थानी समाज के साथ अन्य समाज में काफी लोकप्रिय है। ठाणे के विट्स शरणम होटल के ग्राउंड में 28 व 29 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजे से 6 तक होने वाला है। इससे पूर्व 28 दिसंबर को दोपहर कलश यात्रा निकाली जायेगी। कार्यक्रम लोगों से उपस्थित रहकर सफल बनाने की आयोजकों की ओर से अपील की गयी है।

संबंधित पोस्ट

18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को दुसरे डोज के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करने की मुख्यमंत्री से महापौर ने की मांग 

Aman Samachar

झोपड़पट्टी पुनर्वास की समस्या को लेकर भाजपा नेताओं की अधिकारीयों के साथ हुई बैठक 

Aman Samachar

विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराने की स्थानिक नगर सेविकाओं ने आयुक्त से की मांग

Aman Samachar

हर समस्या और मुसीबत का इलाज कुरान में है, इससे कभी मायूसी नहीं मिलेगी – मौलाना महफूजुर्र्हमन 

Aman Samachar

जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म छैला सन्दू का ऑल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स ने लिया

Aman Samachar

ईबिक्सकैश को मिला पश्चिम बंगाल और कोलकाता शहर के बस टिकट व्यवस्था का कॉन्ट्रैक्ट

Aman Samachar
error: Content is protected !!