Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु ,  टीएमटी बस चालक गिरफ्तार 

ठाणे [ युनिस खान ] अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गयी है। शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे टीएमटी बस की ठोकर लगने स्कूटर सवार युवक की मृत्यु हुई है जबकि दूसरी घटना में ट्रेलर की चपेट में आने से मोटर सायकिल सवार युवक की मृत्यु हों गयी है।

              शुक्रवार रात सवा दस बजे संजय यादव स्कूटर से पूर्व महामार्ग पर विवियाना माल के निकट पहुंचा था। उसी दौरान हीरानंदानी इस्टेट से ठाणे स्टेशन की ओर जाने वाली टीएमटी बस की ठोकर लगने से वह नीचे गिर गया। जिससे बस के पहिये के निचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी है। दूसरी घटना में मुंब्रा में रहने वाला फैजान इकबाल पंगारकर [ 29 ] शुक्रवार को करीब चार बजे मोटर सायकिल से जाते समय कल्याण फाटा से पनवेल की ओर जा रहे ट्रेलर क्रमांक एमएच 46 / एआर 1535 के चालक वामन गिरधर तिरमली की लापरवाही के चलते मोटर सायकिल को ठोकर लगी। इस दुर्घटना में मोटर सायकिल चालक फैजान की मृत्यु हो गयी है। राबोडी पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार टीएमटी बस चालक भास्कर दगडू साबले को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

एका मोबिलिटी ने अपने ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए शुझलान एनर्जी के साथ किया गठजोड़ 

Aman Samachar

भिवंडी में ओमीक्रोन का पहला मरीज मिलने से मनपा प्रशासन एलर्ट

Aman Samachar

टीच फॉर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय संगीत कलाकार निमो के साथ 5वां वार्षिक किड्स रेवोल्यूशनरी रिट्रीट मनाया 

Aman Samachar

मनपा गेट के सामने खड़ी नगर सेवक की कार पर अचानक गिरी डाल 

Aman Samachar

नाबालिग लड़की का शोषण करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोयल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर दृष्टिकोण

Aman Samachar
error: Content is protected !!