Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

फर्जी कागजात के सहारे प्रॉपर्टी बिक्री मामले में 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

भिवंडी [ युनिस खान ] बांधकाम व्यवसाई से 10 करोड़ 11 लाख 59 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में 9 लोगों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है।  हलाकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तारी नहीं किया है।

        पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माजीवाडा ठाणे (पश्चिम) निवासी बांधकाम व्यावसायिक भगवान जीनरसी पटेल (54) की कुल 10 प्रॉपर्टी को पार्टनर शबीब गुलाम दस्तगीर ने फर्जी कागज पत्र और पावर अटॉर्नी बनाकर आवेश अब्दुला खान निवासी बंदरमुहल्ला, मारिया शबीब पटेल, मोहम्मद गुलाम दस्तगीर पटेल, सोहेल अली सेंदु, खालीदा अहमद पटेल, दस्तगीर शबीब पटेल, नूरी शबीब पटेल और इकबाल गुलाम अहमद पटेल निवासी निजामपुरा को वर्ष 2010 से वर्ष 2016 तक जमीन सहित मकान 10 करोड़,11 लाख, 59, 589 रुपये में भिवंडी रजिस्ट्रार आर्फिस में रजिस्टर बिक्री कर दिया। फर्जी कागजात द्वारा धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर भगवान जीनरसी पटेल ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में उक्त सभी 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के बाद 9 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 406,409,420,34 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक शरद बरकडे  कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

ठाणे सेंट्रल जेल में मना रक्षा बंधन का त्योहार

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में दिवंगत पदाधिकारियों की शोक सभा में जन्नत के लिए की दुवाएं

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने घरेलू त्योहारी बिक्री में 18% की वृद्धि दर्ज की 

Aman Samachar

होंडा सिटी ने भारत में अपने 25 शानदार वर्षों का मनाया उत्‍सव 

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति के लक्ष्य के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ का आयोजन

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई को असुरक्षित ऋण के लिए सह-उधार व्यवस्था में किया प्रवेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!