Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 केंद्र सरकार के खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन 

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र की भाजपा सरकार की ओर सीबीआय . ईडी ,एनआयए , आयकर विभाग जैसी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विरोधी दलों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए राकांपा व कांगेस की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में और राकांपा के ठाणे शहर के अध्यक्ष आनंद परांजपे व कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी ने ठाणे में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।  इन प्रदर्शनों के दौरान महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाली तख्तियां लिए हुए थे।
राज्य सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से की जा रही कार्रवाई को लेकर राकांपा  और कांग्रेस ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आंदोलन किया।  इस दौरान नेताओं ने विपक्ष को मुश्किल में डालने के लिए केंद्र सरकार पर  सीबीआई, एनआईए, आयकर विभाग और ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथो लिया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता मोदी सरकार हाय हाय, ईडी झाली येडी, मोदी सरकार  मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन में राकांपा के वरिष्ठ नगर सेवक व प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला, पूर्व विरोधी पक्षनेता मिलिंद पाटिल,  प्रमिलताई केनी, प्रदेश सचिव सुहास देसाई, उथालसर प्रभाग समिति की अध्यक्ष वहीदा खान, नगर सेविका अपर्णा साल्वी, सुनीता सातपुते, अंकिता शिंदे, आरती गायकवाड़, परिवहन सदस्य नितिन पाटिल, मोहसिन शेख, कांग्रेस महासचिव सचिन शिंदे, राहुल पिंगले, राजेश जाधव , रमेश इंदिसे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
इस अवसर पर आनंद परांजपे ने कहा कि अब लड़ाई शुरू हो गई है। महाविकास अघाड़ी के तमाम कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतर आए हैं। जिस समय ईडी अस्तित्व में नहीं थी उस समय के प्रकरण में अब कार्रवाई की जा रही है।  कार्रवाई की आड़ में विरोधी दलों अब निशाना बनाया जा रहा है तो क्या इसमें कोई राजनीति शामिल नहीं है?  बीजेपी को पहले से ही पता है कि ईडी की लाइन किसके घर पर लगेगी। दूसरे शब्दों में, ईडी का संचालन भाजपा करती है यह स्पष्ट होता जा रहा है।  भाजपा ने गुरुवार को नवाब मलिक की देशभक्ति पर सवाल उठाकर उनका अपमान किया।  भाजपा को पहले जवाब देना चाहिए कि नवाज शरीफ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री बिरयानी खाने पाकिस्तान क्यों गए।  नांदेड़-मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह कैसे बनी बीजेपी सांसद?  पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नल पुरोहित से क्यों मिलाया हाथ?  बीजेपी को पहले जवाब देना चाहिए और फिर मलिक की देशभक्ति पर सवाल उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मलिक देश की भलाई के लिए मोदी सरकार की देश और जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। इसलिए उन्हें निशाना बनाकर सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने कहा कि आज का आंदोलन भाजपा के दमन के खिलाफ है।  इसलिए हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर सभी धर्मनिरपेक्ष दल सड़कों पर उतर आए हैं।  मोदी दाऊद को लाने की बात करते करते प्रधान मंत्री बनने के बाद पाकिस्तान के प्रधान मंत्री से चोरी से मिलते हैं बैठक में खुद डेविड मौजूद थे।  नवाब मलिक को 30 साल पहले की कुछ घटनाओं में फंसाया गया है। दरअसल भाजपा ने ही दाऊद और आईएसआई से हाथ मिलाया है।
राकांपा के प्रदेश महासचिव व मनपा में गटनेता नजीब मुल्ला ने भी भाजपा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा ने इस गंदी राजनीति की शुरुआत केंद्रीय तंत्र के माध्यम से की है।  क्योंकि चुनाव से पहले उसे हार का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा खत्म होने तक लड़ाई जारी रहेगी। नवाब मलिक एक निर्दोष मुसलमान है, लेकिन उनका नाम दाऊद से जोकर बदनाम करने का घिनौना कार्य भाजपा की ओर से किया जा रहा है।  मुल्ला ने कहा कि जब भी मुस्लिम नेतृत्व आगे आता है,भाजपा हमेशा उन्हें फंसाने की कोशिश करती है।

संबंधित पोस्ट

शराब की हाथभट्टी पर छापा मारकर उत्पाद शुल्क विभाग ने जब्त की 2 . 40 लाख की सामग्री 

Aman Samachar

म्हाडा के खर्च से बने कौसा कोविड अस्पताल का साहित्य गायब , 48 घंटे में अस्पताल पूर्ववत नहीं होने पर आरोग्य अधिकारी के खिलाफ चोरी का मामला होगा दर्ज –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

लाखों स्टूडेंट्स के सपनों के लिए एसटी के सुरक्षित पंख – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

10 सितम्बर से शुरू हो रहे गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर , दो वर्षों से मूर्ति निर्माण व्यवसाय चौपट

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

फलाह-ए-आम ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर में 400 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar
error: Content is protected !!