Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केन्द्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल की उपस्थिति में दिवा के अनेक शिवसैनिक भाजपा में शामिल 

ठाणे [ युनिस खान ] शिवसेना की ज्योति पाटिल और शिवसेना के उपविभाग  प्रमुख राजकांत पाटिल ने अपने सहयोगी शिवसैनिकों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय पंचायतराज राज्य मंत्री कपिल पाटिल, विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे व विधायक संजय केलकर ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि दिवा से अब अंधेरा दूर हो जाएगा।
दिवा क्षेत्र में तन्वी फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति पाटिल ने महिलाओं की उन्नति के लिए एक नेटवर्क बनाया है।  इस संस्था के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं को राहत मिल रही है।  राजकांत पाटिल शिवसेना के उपविभाग प्रमुख हैं। दिवा में शिवसेना की सांगठनिक ताकत में पाटिल दंपति का अहम योगदान माना जाता है।  इसलिए शिवसेना पर जोरदार झटका लगाने की बात कही जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व गटनेता मनोहर  डुंबरे, पूर्व नगर सेवक कृष्णा पाटिल और दिवा मंडल अध्यक्ष रोहिदास मुंडे भी मौजूद थे। केवल घोड़बंदर रोड को नगर पालिका में शिवसेना की सत्ता के दौरान विकसित किया गया था।  इसलिए दिवा और कोपरी वासियों को अभी भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।  राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने वादा किया कि अगर मनपा में हमारी सत्ता आती है, तो ठाणे में नियोजित विकास किया जाएगा।विधायक डावखरे ने कहा कि ज्योति और राजकांत पाटिल के आने से दिवा निश्चित रूप से विकास की ओर बढेगा। विधायक संजय केलकर ने कहा कि ज्योति पाटिल और राजकांत पाटिल को भाजपा में मौका मिला है और वे इसका सही उपयोग करेंगे।
ज्योति पाटिल, निशिगंधा तेली, सत्यवती रहाटे, कमल असवाले, सुचिता रबडे, अनीता सपकाल, स्मिता मोहन निवाते, सारिका धनवाड़े, अश्विनी भूटे, वैशाली चव्हाण, अनुष्का पाजवी, मांडा जाधव, श्रद्धा मोहिते, रानी विश्वकर्मा, अस्मिता गुप्ता, पूनम जाधव के साथ , मंगल पवार, अनुष्का मनियार, प्रज्ञा जगताप, तेजस्विनी मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा में शामिल हुईं।

संबंधित पोस्ट

सिडबी और आईपीपीबी ने अनौपचारिक सूक्ष्म उद्यमों के विकास के लिए किया समझौता 

Aman Samachar

ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर को कोंकण विभाग में सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी का पुरस्कार

Aman Samachar

महाराष्ट्र की श्रम कल्याण योजना अनुकरणीय –  अनिल राजभर

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र असोसिएशन की ओर से विद्यार्थियों को नोटबुक और पेन वितरित 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी

Aman Samachar

क्लस्टर कार्यान्वयन को लेकर नागरिकों में फैला भ्रम दूर करने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!