Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति दिल्ली बैंक द्वारा हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में स्थित नराकास (दिल्ली बैंक) द्वारा हिंदी दिवस समारोह एवं राजभाषा कार्यान्वयन एवं ई- टूल पर संगोष्ठी का  आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री बिनोद कुमार, अध्यक्ष दिल्ली बैंक नराकास एवं अंचल प्रबन्धक, पंजाब नैशनल बैंक, नई दिल्ली द्वारा की गई। इस समारोह में  विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री के. पी शर्मा, उप निदेशक, भारत सरकार, गृह मंत्रालय,राजभाषा विभाग उपस्थित थे साथ ही मेजबान सदस्य कार्यालय, आईएफसीआई लिमिटेड के श्री पवन कुमार, महाप्रबंधक, श्रीमती मनीषा शर्मा, सदस्य सचिव तथा नराकास के समस्त सदस्य कार्यालयों के राजभाषा प्रभारी उपस्थित थे। इस समारोह में सदस्य कार्यालयों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई तथा मंचासीन अधिकारियों से पुरस्कार ग्रहण किया।
           श्री बिनोद कुमार, अध्यक्ष दिल्ली बैंक नराकास एवं अंचल प्रबन्धक, पंजाब नैशनल बैंक, नई दिल्ली ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सदस्य कार्यालयों के राजभाषा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के संयुक्त प्रयासों से हम भारत सरकार,गृह मंत्रालय,राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित राजभाषा कार्यान्वयन के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए अपने नराकास को आगे भी राजभाषा के क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर बनाए रखने में सफल रहेंगे।
         मेजबान सदस्य कार्यालय, आईएफसीआई लिमिटेड के श्री पवन कुमार, महाप्रबंधक ने अपने विशेष संबोधन में कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि हम राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार में अपना योगदान दें। विशिष्‍ट अतिथि श्री कुमार पाल शर्मा, उप निदेशक ने कहा कि दिल्ली बैंक नराकास देश ही नहीं विदेशों में स्थित नराकासों के शीर्षस्थ नराकासों में से एक है जो वर्षभर राजभाषा गतिविधियों को सुचारू रखता है एवं दिल्ली बैंक नराकास के सदस्य कार्यालयों के राजभाषा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे नवोन्मेषी कार्यों की सराहना की तथा उन्होंने संगोष्ठी में राजभाषा के कार्यान्वयन एवं ई- टूल पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
         इस राजभाषा समारोह में श्रीमती मनीषा शर्मा सहायक महाप्रबंधक-राजभाषा ने हिंदी के उत्थान के लिए किए सदस्य कार्यालयों द्वारा किए जा रहे कार्यों से सभी स्टाफ सदस्यों को अवगत कराते हुए नराकास की उपलब्धियों के बारे में बताया।
इस तनावपूर्ण जीवन में योग का अपना महत्व है जिसे काफी हदतक योग के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ. के. के. झा, विशेष वक्ता (तनाव प्रबंधन) द्वारा लोगों को योग के प्रति जागरुक किया तथा इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने का अनुरोध किया। अंत में श्री बलदेव कुमार मल्होत्रा, मुख्य प्रबंधक-राजभाषा के धन्‍यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बोगस पत्रकार गिरफ्तार , तीन प्रेस आयडी बरामद

Aman Samachar

कमर्शियल रेट पर बिजली बिल प्राइमरी स्कूलों पर बोझ – संजय केलकर 

Aman Samachar

आइए चुनौतियों का सामना करें, आपदा पीड़ितों में नई आशा का संचार करें- देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

मनपा में सत्ताधारी रही शिवसेना के पांच साल के भ्रष्टाचार का  काला चिट्ठा प्रकाशित करेगी भाजपा  

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई इंडस्‍ट्रीज ने लॉन्‍च किया अपना नया उत्‍पाद ‘’ग्रीन प्लैटिनम’’ 

Aman Samachar

साकेत-राबोडी क्षेत्र में सड़कों, सफाई व स्वच्छता कार्यों का किया निरीक्षण कर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!