Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा में हिजाब पहनकर रैली शामिल महिलाओं ने किया हिजाब का समर्थन 

ठाणे [ युनिस खान ]  मुंब्रा में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस को हिजाब दिवस क रूप मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होकर हिजाब का समर्थन किया। सामाजिक कार्यकर्ता मरजिया अशरफ शानू पठान द्वारा हिजाब दिवस का आयोजन किया गया जिसमें  हिजाब पहन कर महिलाओं की रैली निकली गई। इस अवसर पर समाज में हिजाब पहन कर ड्यूटी करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
              इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुंब्रा में विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन के साथ हिजाब दिवस के रूप में ऐतिहासिक महिला दिवस मनाया गया। पूर्व विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान की बेटी मरजिया पठान ने हिजाब में अमृत नगर दरगाह रोड से डा बाबासाहब अंबेडकर की प्रतिमा तक महिलाओं की रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।  रैली में महिला शिक्षक, महिला डॉक्टर, वकील व विविध क्षेत्रों की महिलाएं शामिल होकर हिजाब का समर्थन किया। समाज में मानव कर्तव्य और हिजाब में अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें शामिल होने वाली महिलाओं में  गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड की पत्नी रुता आव्हाड , पूर्व नगर सेविका फरजाना शाकिर शेख, अशरीन राऊत, सुल्ताना पठान आदि महिलाएं प्रमुख रूप से शामिल थीं।
            इस बीच मरजिया पठान ने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान और प्रोत्साहन के लिए मनाया जाता है। मरजिया ने कहा कि जो महिलाएं अपनी संस्कृति और धर्म के साथ रहकर अपने दायित्वों का निर्वाह कर रही हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि धर्म महिलाओं की सफलता में बाधक नहीं है। आज अनेक शिक्षिका , वकील , डाक्टर समेत विविध क्षेत्रों में हिजाब पहनकर काम करने वाली महिलाओं ने यह साबित किया है।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा अस्पताल अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को मनपा की ओर महापौर ने दिया चेक 

Aman Samachar

ऑनलाइन गणेश विसर्जन टाइम्स एमएलएटी बुकिंग सुविधा का लाभ उठाने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

अंबानी के घर के सामने विस्फोटक भरी कार के मालिक की आज मुंब्रा रेतिबंदर खाड़ी में लाश मिलने का विधानसभा में गूंजा मुद्दा 

Aman Samachar

बारिश से प्रभावित लोगों को पचास हज़ार रुपये दिए जाएँ _ अशरफ शानू पठान

Aman Samachar

पावर लिफ्टिंग के स्वर्ण पदक जीतने वाली सुष्मिता देशमुख का राकांपा ने किया स्वागत 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्वच्छता पखवाड़ा 2023 मनाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!