Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज में सेवा सम्पूर्ति समारोह में हुई सराहना

भिवंडी [ युनिस खान ] रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज के 2 अध्यापकों एमसीवीसी इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के दिलबाग सिंह और शारीरिक शिक्षा के ऐजाज़ क़ाज़ी अपनी अपना सेवाकाल पूर्ण करके रिटायर होने पर सेवा सम्पूर्ति समारोह का आयोजन केएमई.सोसायटी अध्यक्ष तलहा फकीह की अध्यक्षता में किया गया.मुख्य अतिथि के रूप में केएम. ई.सोसायटी के सचिव सुहैल फकीह उपस्थित थे.

       गौरतलब हो कि सेवा सम्पूर्ति कार्यक्रम अवसर पर अध्यक्षीय भाषण में तलहा फकीह ने सेवानिवृत होने वाले दोनों अध्यापकों के शैक्षणिक सेवाओं की प्रशंसा की तथा विद्यालय के प्रति समर्पित भाव से सेवा के लिए बधाई दी.सुहैल फकीह ने अध्यापकों की विद्यालय के लिए समर्पित भाव से किये गए कार्यों का बखान करते हुए उन्हें समय का पाबन्द एवं अपने कार्य के प्रति समर्पित इन्सान बताते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा की सभी शिक्षकों में इन लोगों जैसे गुण होने चाहिए.विद्यालय के प्रधानाचार्य जियाउर्रहमान अंसारी नें अपनें सम्बोधन में दिलबाग सिंह और ऐजाज़ क़ाज़ी को वक्त का पाबन्द,अपने कार्य के प्रति समर्पित,नेक इन्सान सबको साथ लेकर चलने वाला तथा बेहद कुशल शिक्षक बताते हुए उनके सफल सेवा काल को याद करते हुए बधाई दी.  उक्त अवसर पर उप प्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी, सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदु, सुपरवाइजर् असरार पठान, अल्ताफ अंसारी, रेहान शेख, अब्दुल लतीफ पंगारकर आदि नें अपने विचार व्यक्त किये और दिलबाग सिंह और ऐजाज़ क़ाज़ी से अपने मधुर सम्बन्धों एवं उनके गुणों का बखान किया.सेवा निवृत होने वाले दोनों शिक्षकों ने अपनें भाषण में रईस हाईस्कूल एंड ज्यु कालेज में अपनी ३०वर्षों की लंबी सेवा के सफल समापन पर संतोष व्यक्त किया और विद्यालय को दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की दुआएं दी. दोनों शिक्षकों को समस्त स्टॉफ की तरफ से पुष्पगुच्छ,तोहफे एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन आमिर कुरैशी सर ने किया.

संबंधित पोस्ट

विपक्षी दलों के गलत आरोप से महाराष्ट्र की छवि धूमिल हुई -देवेन्द्र फडणवीस

Aman Samachar

खराब फुटपाथों के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू, कांग्रेस ने उड़ाई प्रशासन की नींद

Aman Samachar

कपड़ा डाइंग के बायलर में लगी आग कोई हताहत नहीं

Aman Samachar

ठाणे मंडल को कोविड 19 वैक्सीन की 1 लाख 3 हजार डोज की पहली खेप आज मिली , 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

संचारबंदी के नियमों का उलंघन करने वालों से मनपा ने वसूले 24 लाख 83 हजार रूपये से अधिक दंड

Aman Samachar

चक्रवात से जिले में 3 लोगों की मृत्यु , शहर में 159 पेड़ व सुरक्षा दीवार गिरने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!