Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

1 करोड़ 23 लाख रूपये कीमत के चांदी के बर्तन चोरी

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी गोदाम परिसर की एक गोदाम में रखे गए 160 किलो वजन के चांदी के बर्तन चोरी किए जाने की घटना प्रकाश में आई है.गोदाम प्रबंधक की शिकायत पर भिवंडी तालुका पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दाखिल किया है.

        मिली जानकारी के अनुसार अंजुर फाटा वसई रोड स्थित कालवार गांव की हद्द स्थित शुभम इंडस्ट्रियल काम्प्लेक्स डीलुसो नामक फर्नीचर गोदाम में 160 किलो वजन के चांदी के बर्तन रखे गए थे.घटना के अनुसार, गोदाम के पीछे दीवाल में सेंधमारी कर अज्ञात चोर चांदी का सभी सामान उठाकर रफूचक्कर हो गए.तालुका पुलिस स्टेशन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय बोराडे मामले की जांच कर रहे हैं. चोरी की घटना से गोदाम क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है. गोदाम धारको ने पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से गोदाम क्षेत्र में रात को कड़क पेट्रोलिंग कराए जाने की मांग की है

संबंधित पोस्ट

एयू एस एफ बी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 44% से बढ़कर हुआ ₹387-करोड़

Aman Samachar

पीएनबी और आरईसी लिमिटेड ने किया समझौते पर हस्ताक्षर 

Aman Samachar

दो करोड़ रूपये के प्रतिबंधित गुटका , पान मशाला के साथ तीन गिरफ्तार 

Aman Samachar

हीरो राजन कुमार कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

Aman Samachar

संपत्ति कर बकायेदारों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar

राजकुमार अग्रवाल सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुने गए

Aman Samachar
error: Content is protected !!