Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

अपने कार लोन को मज़ेदार बनाईये – ए.यू. स्मॉल फाइनेंस बैंक

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कार ख़रीदना हमारी ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण पल होता है। शायद यह एक ऐसा फ़ैसला होता है जिसमें पूरा परिवार शामिल होता है, और आख़िरी फ़ैसला करने से पहले करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की राय ली जाती है। हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि भले ही कार एक संपत्ति होती है, लेकिन जब तक लोन की अवधि चल रही होती है, तब तक यह एक ज़िम्मेदारी भी होती है। इसलिए, हमें तदर्थ तरीके से लोन नहीं चुनना चाहिए, बल्कि लोन को चुनते समय नीचे दी गई बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

          क्या आप पूर्व-मंज़ूरी प्राप्त ग्राहक हैं? बैंक का एक अच्छा ग्राहक होने के कुछ फायदे होते हैं। यदि आप अपने मौजूदा बैंक के अच्छे ग्राहक हैं, तो अधिकतर यह संभव होता है कि आपके नाम पर पहले से ही मंज़ूर किया हुआ कार लोन हो सकता है। पहले से मंज़ूर किया हुआ कार लोन आमतौर पर कम से कम कागज़ी कार्रवाई और समय के साथ आसानी से मिल जाता है और अच्छा होता है।

अच्छा क्रेडिट स्कोर = तेज़ प्रकिया और मंज़ूरी

     अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है; यह तब और भी ज़रूरी होता है जब आप जल्दी मंज़ूर करवाना और लोन की प्रक्रिया करवाना चाहते हैं। 750 से अधिक का क्रेडिट स्कोर होने से आपको सबसे अच्छी शर्तों पर लोन प्राप्त करने में मदद मिलती है और यह आपकी अच्छी आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। आपका बैंक आपको एक लोन लेने वाले एक भरोसेमंद व्यक्ति के तौर पर आप पर विश्वास करता है। यह ध्यान देने योग्य बात है कि अच्छा क्रेडिट स्कोर होने के कारण आप बेहतर ब्याज दर और/या लोन की अधिक राशि की मंज़ूरी का आनंद ले सकते हैं।

लोन की सही राशि

        कार लोन के लिए, याद रखें कि लोन की औसत राशि कार की क़ीमत के 75-85% के बीच होती है। हालाँकि बाजार में 100% तक की फंडिंग उपलब्ध है, एक ग्राहक के तौर पर, आपको लोन की राशि को अपनी निश्चित आवश्यकता के अनुसार रखने की कोशिश करनी चाहिए। यह महत्वपूर्ण होता है क्योंकि अधिक राशि लेने से ई.एम.आई. और उस अवधि के दौरान ब्याज का भुगतान अधिक होगा। लोन की सही राशि समझने की बुद्धिमानी यह सुनिश्चित कर सकती है कि लोन को चुकाने का आपका अनुभव सुखद है।

 अपनी ज़रूरतों के अनुसार लोन चुनें–

       लोन लेने वाले अधिकतर ग्राहक फाइनेंसर पर विचार करते समय केवल ब्याज दर और दूसरे शुल्कों को ही देखते हैं। कुछ अन्य अहम बातों पर भी विचार किया जाना चाहिए, जैसे ग्राहक सेवा, लोन की प्रक्रिया में लगने वाला समय, परेशानी मुक्त प्रक्रिया – सारी बातें जिन्हें हम अनदेखा कर देते हैं। यह याद रखना चाहिए कि निर्धारित समय के भीतर लोन प्राप्त करना महत्वपूर्ण होता है। लोन लेने से पहले अलग-अलग दरों का मूल्यांकन करने का सुझाव दिया जाता है। बहुत सी वेबसाइट्स ई.एम.आई. के आसान कैलकुलेटर प्रदान करती हैं।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू किया महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 

Aman Samachar

पंचायत राज अभियान 2025′ के तहत ठाणे जिला परिषद को राज्य स्तरीय सम्मान

Aman Samachar

सामान्य लोकल ट्रेनें कम किया तो माध्यम वर्ग रेलवे को सबक सिखाएगा- डा जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

भारी बारिश में लोगों की मदद के लिए राकांपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे पहुंचे

Aman Samachar

नोटिस के बाद अनधिकृत निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा 

Aman Samachar

आकाश BYJU’S के प्रभावशाली 62 छात्रों ने गणित (IOQM) परीक्षा 2022-23 में भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर करके INMO के लिए हुए पात्र 

Aman Samachar
error: Content is protected !!