Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

लाखों रूपये की बिजली चोरी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी [ युनिस खान ] बिजली आपूर्ति कर्ता टोरेंट पावर कंपनी की विजिलेंस टीम ने 2 जगहों पर छापेमारी कर 6 लाख,17 हजार 888 रूपये की बिजली चोरी का खुलासा करते हुए 2 लोगों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस स्टेशन में बिजली चोरी की  शिकायत दर्ज कराई है.    
        टोरेंट पावर कंपनी द्वारा पुलिस में की शिकायत के अनुसार पुराने गौरीपाडा गांव के मकान नंबर 689/0 के दूसरे मंजिल पर स्थित रूम नंबर 2 के मालिक मोहम्मद अफ्फान मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने टोरेंट पावर के बिजली केबल में अवैध कनेक्शन कर  15,108 युनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 4 लाख 25 हजार 851रुपये की बिजली चोरी किया. जानकारी मिलने पर टोरेंट पावर कंपनी के सहायक व्यवस्थापक हितेश अशोक कुमार सुतार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसी तरह मानकोली गांव स्थित देवीकृपा अपार्टमेंट के नजदीक स्थित मकान नंबर 334/डी के मालिक शिरिष राजाराम माली ने 1 साल में टोरेंट के बिजली केबल से छेड़छाड़ कर 8346 युनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 1 लाख 91 हजार 37 रूपये की बिजली चोरी किया.कंपनी के सहायक व्यवस्थापक श्रीकांत राघ ओलूगणा ने उक्त शिकायत शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 के कलम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.बिजली चोरी मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राजमाली कर रहे हैं. टोरेंट पावर की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं.

संबंधित पोस्ट

लोकनेता डी. बा. पाटिल के नाम पर नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का तत्काल नामकरण किया जाए

Aman Samachar

यूनियन बैंक ने साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र ,आईटी व पश्चिम बंगाल सरकार के साथ किया समझौता

Aman Samachar

जिले में मास्क नहीं तो तो इंट्री नहीं विशेष मुहीम लागू करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Aman Samachar

राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में युवक कांग्रेस की ओर से  टीकाकरण शिबिर लगाया 

Aman Samachar

4 देशी पिस्तौल,5 कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Aman Samachar

गरीब छात्रों के भाग्य से खिलवाड़ करने वाली फर्जी यूनिवर्सिटी रैकेट का भंडाफोड़ – मर्जिया शानू पठान

Aman Samachar
error: Content is protected !!