Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 हनुमंत ने किया हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण , मनसे का अभिनव उपक्रम

ठाणे [ युनिस खान ] जहां भोंगा और हनुमान चालीसा को लेकर पूरे महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो रहा है। कुछ ही दिनों में मनसे द्वारा महाआरती शुरू करने की पृष्ठभूमि में ठाणे में मनसे की ओर से हनुमान चालीसा पुस्तिकाएं सभी मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में वितरित की जा रही है।  इस पहल के माध्यम से ठाणे शहर के नागरिकों को 10000 हनुमान चालीसा पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। मनसे द्वारा रमजान ईद के ठीक एक दिन किये गए इस पहल से ठाणे की राजनीति एकबार फिर गरमा गई है और हनुमान चालीसा पुस्तक वितरण चर्चा का विषय बना हुआ है।
           बहरहाल, इसका शुभारंभ सोमवार को ठाणे मनसे के जन हित व विधि विभाग के अध्यक्ष स्वप्निल महिन्द्रकर के नेतृत्व में ठाणे के वसंत विहार स्थित हनुमान मंदिर में किया गया। मनसे के कार्यकर्ताओं ने पहले भगवान हनुमान को प्रणाम किया और भगवान बजरंग बली का एक मुखड़ा एक व्यक्ति की पहना कर उसके हाथों हनुमान चालीसा का वितरण किए जाने की शुरुआत की गई।

संबंधित पोस्ट

गूँगा व्यक्ति के जीवन संघर्ष को अभिनय के जरिये जीवंत करेंगे अभिनेता श्वेत कमल

Aman Samachar

शिव ठाकुर समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल

Aman Samachar

तुर्भे एवं घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

शहर की स्वच्छता सहित सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरा करने का अधिकारीयों को मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

 आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र मेधांश बिरादर इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन बायोलॉजी परीक्षा में नेशनल टॉपर बने

Aman Samachar

कल्याण रोड फ्लाई ओवर पर दो कारों की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Aman Samachar
error: Content is protected !!