Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने इंडियन कोस्ट गार्ड,  के साथ बैंक की प्रमुख योजना पीएनबी रक्षक प्लस के तहत सैन्य कर्मियों के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

         इस योजना में अन्य चीजों के साथ ही सैन्य बलों, केंद्रीय पुलिस सैन्य बलों, और पुलिस बलों में सेवारत, सेवानिवृत्त व प्रशिक्षुओं के साथ ही सेवानिवृत्त पेंशनर रक्षा कर्मियों के लिए वैयक्तिक दुर्घटना बीमा, पूर्णतया अपंग होने की दशा में बीमा, वायु दुर्घटना बीमा शामिल है। समझौता ज्ञापन पर उप महानिरीक्षक काजल राय, प्रधान निदेशक (प्रशासन) कोस्ट गार्ड और पंजाब नैशनल बैंक के महा प्रबंधक श्री राजीव कुमार ने नई दिल्ली स्थित इंडियन कोस्ट गार्ड के मुख्यालय में हस्ताक्षर किए।

            पीएनबी रक्षक प्लस के खास पहलुओं को रेखांकित करते हुए और पीएनबी के एक और महत्वपूर्ण गठजोड़ के बारे में बोलते हुए पीएनबी के महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार ने कहा “यह समझौता ज्ञापन  इंडियन कोस्ट की 24×7 निगरानी कर रहे हमारे वीर नायकों की प्रगति का एक दस्तावेज है। इस पहल के साथ रक्षक प्लस योजना का उद्देशय सैन्य बलों के सदस्यों व वेटरन्स को सर्वश्रेष्ठ संभव वित्तीय सेवा उपलब्ध कराना है।”

        इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक के  मुख्य डिफेंस बैंकिंग सलाहकार मेजर जनरल राज सिन्हा और पंजाब नैशनल बैंक के उप महा प्रबंधक श्री गिरिवर कुमार अग्रवाल की गरिमामयी मौजूदगी रही।

संबंधित पोस्ट

सुप्रीम कोर्ट से आर्थिक दुर्बल स्वर्णो के 10 फीसदी आरक्षण को हरी झंडी मिलने पर जश्न 

Aman Samachar

हर एम्बुलेंस पर सरकार की डिजिटल नज़र , सरकार की एम्बुलेंस पॉलिसी जल्द – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन.

Aman Samachar

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए मनपा सुसज्ज , 4221 कोविड बेड समेत सभी आवश्यक तैयारी – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

कोविड अस्पताल के 50 डाक्टरों व 202 नर्सों को काम से निकालने का निर्णय भाजपा के विरोध पर वापस लेना पड़ा

Aman Samachar

प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाले प्रेमी व प्रेमिका गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!