Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

युवक पर जानलेवा हमला , 10 से 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

ठाणे [ युनिस खान ] आपसी विवाद को लेकर बाईस वर्षीय युवक और उसके साथी के ऊपर 10 से 12 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

           मिली जानकारी के अनुसार ठाणे में रहने वाले चन्दन मनोज गुप्ता [ 22 ]और उसके मित्र धीरज के ऊपर 6 मई की रात 10 से बारह लोगों ने हमला कर दिया। चितलसर मानपाडा के साईं विहार होटल के सामने गुप्ता के उपर जग्या , किशोर कावले ,भावेश उर्फ़ साईं वाघुले ,खरब्या उर्फ़ अरबाज ,नानू और उसका भाई ,अडविन , सोप्या , शुभम , प्रतीक शर्मा आदि 10 से बारह लोगों ने जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार से चन्दन मनोज गुप्ता और धीरज के हाथ , पीठ और सिर पर वार करने घायल हो गया है। गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 307 , 326 , 324 ,323 , 506 ,143 , 144 ,147 , 148 ,149 व भारतीय शास्त्र अधिनियम की धारा 4 , 27 सह महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 37 [ 1 ] ,135 के तहत मामला दर्ज किया है।  चितलसर पुलिस थाने के सह पुलिस निरीक्षक रुक्मागंद बेगुर्लेकर मामले की जांच कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

धार्मिक व सांप्रदायिक नफरत के कारण रेलवे में नरसंहार – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन शिविर में सफलता के गुर सिखाया गया  

Aman Samachar

शिवसेना विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मनपा मुख्यालय के सामने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

रमजान माह में होम क्रेडिट इंडिया ने जिंदगी हिट ब्रांड विचार के तहत पेश किया उम्मीद का तोहफा कैंपेन 

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे परियोजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

स्टर्लिंग जेनरेटर ने धरती को अधिक हरा-भरा बनाए रखने के लिए रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!