Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नकली पुलिस की लूट से महिलाओं में असुरक्षा का भय

भिवंडी [ युनिस खान ] पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद मुंबई-नासिक महामार्ग पर नकली पुलिस बनकर महिलाओं के जेवरात लूटने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है. आए दिन महामार्ग पर महिलाओं के जेवरात लूटने की घटनाओं से सुरक्षा को लेकर महिलाओं में भारी चिंता फैली है. सूत्रों की माने तो नकली पुलिस 3 महीने के भीतर कई  महिला यात्रियों सहित वाहन चालकों को अपना शिकार बना चुके है लेकिन अभी तक  आरोपी पुलिस की पहुंच से कोसों दूर हैं  .ताजा घटनाक्रम में 4 अज्ञात लुटेरे ने नासिक महामार्ग से उल्हासनगर अपने भतीजे की शादी में रिक्शा से जा रही कादिंवली निवासी निता हेमू जेठमलाणी (60)  को अपना नया शिकार बनाते हुए उनके जेवरात लूट लेने की घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों ने रिक्शा से उल्हासनगर जा रही निता हेमू जेठमलाणी को डोंगराली फाटा पर रोककर कहा कि हम पुलिस वाले है.आगे  छिनौती का भय है लिहाजा अपने जेवर उतार कर बैग में रख लो.महिला को विश्वास में लेकर 1 लाख 20 हजार रूपये कीमत के जेवरात  ले लिये और जेवरात को कागज में बांधने का बहाना कर उनके जेवरात हाथ की सफाई से बदली कर चले गयें.कुछ देर उपरांत कागज खोलने पर उन्हें कंकड़ मिले तो ठगे जाने का अहसास हुआ. पीड़ित महिला नें फौरन कोनगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 420, 170,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत पाटिल कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने पेश किया “नया पीएनबी वन”-वित्तीय समावेशन समाधानों के लिए समग्र सेवा डिजिटल प्लेटफॉर्म

Aman Samachar

महिलाओं, युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश –  शंभूराज देसाई

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में चौबीस घंटे में 218 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले , 4 मरीजों की मौत हुई 

Aman Samachar

मुंब्रा में राकांपा के आरोग्य शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने कराया परिक्षण 

Aman Samachar

एनएआर इंडिया व रीक ने रियल इस्टेट क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कन्वेंशन 2023 की मेजबानी की

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!